फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   saha road will repair on the cost of 9 crore in ambala

कैंट टू साहा : फोरलेनिंग से पहले 9 करोड़ से होगी मरम्मत

Thu, 05 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 05 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
saha road will repair on the cost of 9 crore in ambala

कैंट से लेकर साहा तक करीबन सत्रह किलोमीटर के नेशनल हाइवे नंबर 444-ए को फोरलेन करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। अब इस परियोजना को तकनीकी सेक्शन और अन्य औपचारिकताओं के पूरी होने का इंतजार है। लेकिन इससे पूर्व सरकार ने इस हाइवे की विशेष मरम्मत के लिए फिलहाल 9 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। 

विज्ञापन

हरियाणा के सेहत मंत्री अनिल विज की मांग पर केंद्रीय मंत्रालय ने ये बजट फौरी राहत के लिए जारी किया है। मंत्री ने ये मांग की थी कि फोरलेनिंग परियोजना की औपचारिकता पूरी होने में भले वक्त लग जाए, मगर आए दिन जर्जर हाइवे पर हादसे हो रहे हैं, जिसमें लोगों की जानें जा रही हैं। इसी के चलते सरकार ने फिलहाल कैंट से साहा हाइवे की विशेष मरम्मत करवाने के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

विज्ञापन

अभी ऐसे हैं हाइवे के हालात

दरअसल अंबाला कैंट से साहा तक करीबन सत्र किलोमीटर का रूट है। ये रूट अभी स्टेट हाइवे का हिस्सा माना जाता है। इसमें से  करीबन सात किलोमीटर का हिस्सा म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला के दायरे में भी आता है। अब यदि पंजाब व अन्य जिलों से वाहनों को यूपी अथवा उतराखंड निकलना है तो तमाम ट्रैफिक अंबाला कैंट से ही वाया साहा, जगाधरी वाया सहारनपुर आगे निकलता है।

अब साहा से आगे जगाधरी तक तो सड़क को फोरलेन बनाने की परियोजना पर काम चल रहा है। मगर अंबाला कैंट से साहा तक के हिस्से को इस परियोजना से बाहर रखा हुआ है, क्योंकि ये रूट  अभी स्टेट हाइवे का हिस्सा है। इसी रूट पर हालात यह है कि ट्रैफिक बहुत ज्यादा होने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं और कई जाने चली जाती है। 

समाज सेवी चंद्र दुग्गल व अश्वनी सालवान के अनुसार  इसी रूट पर कई स्कूल, कालेज, अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया व गांव पड़ते हैं, इसलिए ये रूट बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है। मगर एकमार्गी होने के कारण ये रूट आज जानलेवा साबित हो रहा है। उनके अनुसार कई स्कूल व कालेज के छात्र तक इस रूट पर बेकाबू वाहनों की भेंट चढ़ चुके हैं। जबकि इस रूट पर अनियंत्रित होकर वाहनों का सड़कों के किनारे गड्डों में उतरना तो आम बात बन चुकी है। लेकिन कई बार ये वाहन सड़क किनारे पेड़ों से भी टकरा जाते हैं, जिसमें वाहन चालकों की जानें तक जा चुकी है। इसलिए इस रूट का भी फोरलेन होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सड़क को किया जाएगा चौड़ा

सरकार की ओर से जारी 9 करोड़ की मरम्मत बजट के अंतर्गत फिलहाल इस सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इस सड़क के दोनों ओर से इस सड़क को मिट्टी डालकर चौड़ा किया जाए। इस हाइवे के बीच पडने वाले काफी खतरनाक बन चुके गड्डे को भरकर सड़क को ठीक करवाया जाएगा। इसी दौरान हाइवे के बीच पडने वाले छोटे-बड़े पुलों व पुलिया की रैलिंग की मरम्मत करवाई जाएगी, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन की सुरक्षा बनी रही। 



इस हाइवे को फोरलेन करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। लेकिन तकनीकी मंजूरी के चलते अभी परियोजना शुरू होने में थोड़ा वक्त लगेगा, इसलिए फिलहाल सरकार ने इसकी विशेष मरम्मत के लिए 9 करोड़ का बजट पास कर दिया है। इसकी जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।

-अनिल विज, सेहत मंत्री, हरियाणा सरकार



मंत्री ने किया सड़क का उद्घाटन

बुधवार को विज ने गांव बोह में नगर निगम द्वारा एक करोड रूपये की लागत से बनाई जाने वाली कंकरीट की सड़क का उदघाटन करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। लगभग 1.50 किलोमीटर लंबी इस सडक का निर्माण बोह से लेकर डिफैंस कालोनी और कलरहेड़ी तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से जगाधरी रोड टांगरी पुल तक छह मार्गी सडक के लिए भी 15 करोड रूपये की राशि खर्च की जायेगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में नहरी पेयजल, सीवरेज व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी अटल मिशन योजना के तहत 239 करोड रूपये की परियोजना तैयार की गई है। इस अवसर पर नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी डाक्टर प्रदीप कुमार, तहसीलदार राजन सिंगला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोम चोपड़ा आदि मौजूद रहे। 




रॉबर्ट वाड्रा को सता रहा डर : विज 

स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को भाजपा का डर नहीं सता रहा है बल्कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सरकार के संरक्षण में जमीन घोटालों सहित जो गैर कानूनी कार्य किए हैं वे उनके परिणाम से सहमे हुए हैं। इन गैर कानूनी कार्यों के कारण उन पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो चुका है और अब वह बीजेपी पर अनाप-शनाप आरोप लगाकर गैर कानूनी कार्यों से ध्यान बांटना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टचार में चाहे कोई भी बडे़ से बड़ा व्यक्ति संलिप्त हो कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed