फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sadgurus gave a new direction to the era: Sadhvi Shreya Bharti

सद्गुरुओं ने युग को नई दिशा दी : साध्वी श्रेया भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sadgurus gave a new direction to the era: Sadhvi Shreya Bharti
छावनी के रामबाग स्थित दशहरा मैदान में आयोजित श्रीराम कथा में पूजा करते श्रद्धाुलु। प्रवक्ता
छावनी के रामबाग स्थित दशहरा मैदान में श्रीराम कथा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के रामबाग स्थित दशहरा मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती ने श्रीराम के क्रांतिकारी रूप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब श्रीराम ने मुनियों की हड्डियों का ढेर देखकर पृथ्वी को राक्षसों से विहीन करने का प्रण लिया था, वह एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने कहा कि जब-जब संसार रूढ़िवादिताओं और अंधविश्वास के अंधकार में डूबा है, तब-तब तत्ववेत्ता ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुओं ने समाज की डोर थामकर युग को नई दिशा दी है। आज गुरुदेव आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में लाखों अनुयायी समाज उत्थान और भटके हुए युवाओं को सही मार्ग दिखाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

साध्वी ने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए समाज में बढ़ते नशे की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा आज हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, जिससे युवा पीढ़ी संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है और वृद्धों को वृद्ध आश्रमों की शरण लेनी पड़ रही है। इस समस्या से हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक प्रकल्पों के बारे में बताया, जिसमें युवाओं के लिए सैम, गरीब बच्चों की निशुल्क शिक्षा के लिए मंथन, दिव्यांगों के रोजगार व सहायता के लिए अंतर्दृष्टि और नारी जागरूकता के लिए संतुलन प्रकल्प शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed