{"_id":"69fbaa85fd1b5de5c2010e03","slug":"sa-jain-school-won-the-cricket-trophy-ambala-news-c-36-1-amb1001-162776-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसए जैन स्कूल ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसए जैन स्कूल ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन
अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल की टीम विजेता ट्रॉफी के साथ। स्कूल
विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एसए जैन स्कूल ने विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को समारोह में पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट एरेना में 27 अप्रैल से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता में अंबाला के अलावा यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों की टीमों ने भी खेल का जौहर दिखाया। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल ने अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समापन समारोह के दौरान विद्यालय की प्रबंधक समिति और प्राचार्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रबंधक समिति के प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन और सलाहकार रविकांत जैन ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं बल्कि उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।