फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rural Tubewell Operator's Union mild MLA told his grief

ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ ने हलका विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rural Tubewell Operator's Union mild MLA told his grief
संघ के पदाधिकारी विधायक को अपना मांग पत्र सौंपते। - फोटो : Ambala
बराड़ा। ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ खंड इकाई बराड़ा के एक शिष्टमंडल ने हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विधायक से उनकी समस्याओं को विधानसभा के आगामी बजट सत्र में उठाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को उनका पिछले तीन माह से वेतन रुका हुआ है। इससे चलते उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उनको सरकार की ओर से ही ई.पी.एफ. तथा ई.एस.आई. आदि की सुविधा से भी वंचित रखा गया है। अप्रैल 2020 से उनका सत्यापन भी अधर में लटका पड़ा है । संघ ने ग्रामीण ट्यूबेल ऑपरेटरों को शीघ्र नियमित करने तथा तब तक 18000 प्रति माह वेतन प्रदान करने के साथ-साथ ऑपरेटरों को सरकारी पै -रोल पर लेने एवं 10 आकस्मिक वह 10 चिकित्सा अवकाश प्रदान करने का भी अनुरोध किया ।संघ ने विधायक से उनकी सभी न्याय संगत और लंबित मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में जोरशोर से उठाने का अनुरोध किया। विधायक ने संघ नेताओं को यथा संभव प्रस्ताव विधानसभा में प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर जगदीश चंद्र ,अशोक कुमार ,महेंद्र पाल, पवन कुमार, चंद्रहास, अमीर चंद, दर्शन लाल ,कुलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, बृजेश, यशपाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed