{"_id":"6a18b0103e7aba6c9b03f7f0","slug":"rural-sanitation-workers-staged-a-protest-ambala-news-c-36-1-sknl1003-163920-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 29 May 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 29 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ में प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
नारायणगढ़। मांगों के समर्थन में 15 मई से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। वीरवार को शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन ने इन्हें अपना पूरा समर्थन दे दिया। दोनों यूनियनों ने संयुक्त रूप से बस स्टैंड तक जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
शहरी यूनियन के प्रधान शशांक हंस और सचिव बीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और आंदोलनकारी कर्मचारियों के साथ एकजुटता जताई। इसके बाद दोनों यूनियनों ने संयुक्त रूप से बस स्टैंड तक जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नौकरी पक्की करने और 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने की मांग उठाई।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान निर्मल सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो मंत्रियों के आवासों पर तीन दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद