{"_id":"6a10bdec98e90861a905adf1","slug":"rural-sanitation-workers-extend-strike-till-25-ambala-news-c-36-1-amb1001-163601-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 तक बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर अड़े ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की राज्य कमेटी की वर्चुअल बैठक में हड़ताल को 25 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 22 मई को अंबाला ब्लॉक-1 सहित सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। जबकि 24 और 25 मई को नरवाना में समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी के आवास के घेराव के साथ महापड़ाव डाला जाएगा।
यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम और महासचिव विनोद कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद करीब 10 हजार कर्मचारी ब्लॉकों में धरने पर बैठे हैं। कड़कती धूप के कारण कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार का रुख अड़ियल बना हुआ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जनवरी से अब तक मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री को कई बार मांग पत्र भेजा गया, लेकिन वार्ता की कोई पहल नहीं हुई।
कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि 31 दिसंबर के हाईकोर्ट के आदेश को लागू कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 12 साल से लंबित पक्की भर्ती शुरू हो और घोषित 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन तुरंत लागू किया जाए। सीटू कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह और उपमहासचिव देवीराम ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चक्का जाम का रूप ले सकता है।