फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ruckus on molestation: Case registered against more than 150 people

छेड़छाड़ पर बवाल : 150 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on molestation: Case registered against more than 150 people
अंबाला। बब्याल की भूरमंडी के निकट गोगा माड़ी में युवती से छेड़छाड़ के मामले में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 150 से 200 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गोगा माड़ी कमेटी प्रधान अनिल राणा की शिकायत पर की गई। उधर, शनिवार रात को जमकर चली ईंट, पत्थर, रॉड, गुलेल के बाद करीब 15 लोगों सहित दो सब इंस्पेक्टर घायल होने पर रात भर तनाव का माहौल रहा। पुलिस पहरे के बीच लोगों की रातें कटी। वहां रविवार को भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने अनिल राणा की शिकायत पर सैनिक कॉलोनी निवासी मान सिंह, हरनेक सिंह, सुखदेव, नेक सिंह, जसवंत, सुखदेव, क्रांति, फास्टर पादरी, रामबीर, जुगनु, वरिंदी सहित 150-200 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महेश नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि दूसरे पक्ष की शिकायत मिलने के बाद सच्चाई के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल माड़ी पक्ष की तरफ से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज से लगाई गुहार, मिला आश्वासन
पथराव के बाद माड़ी पक्ष के करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सैनिक कॉलोनी के लोगों द्वारा पथराव व फायरिंग करने के आरोप लगाते हुए माड़ी कमेटी के सदस्यों ने गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई। माड़ी पक्ष के उपप्रधान चंद्रपाल राणा ने बताया कि वह शास्त्री कॉलोनी स्थित मंत्री विज के निवास स्थान पर उनसे मिले। और उन्होंने जल्द से जल्द गिरफ्तारी व मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पादरी पर भीड़ को उकसाने का आरोप
अनिल राणा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाला पादरी भीड़ का नेतृत्व कर रहा था। वह भीड़ को जान से मारने की लिए उकसा रहा था। उन्होंने बताया कि भीड़ ने शिवम राणा, सोमपाल, अमन गोयल, तेजपाल, रोहित राणा, विकास, विशाल को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दी गोगा माड़ी पक्ष ने शिकायत
अनिल राणा ने बताया कि गांव बब्याल में हर साल गोगा माड़ी उत्सव मनाया जाता है और मेला लगता है। यह मेला तीन दिन चलता है। इस मेले में आसपास के गांव के लोग व गांव के पास बसी कॉलोनियों के लोग आते हैं। शनिवार की रात आठ बजे सैनिक विहार कॉलोनी के लड़के ने लड़की के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस को बुलाकर युवक को सौंप दिया था। दूसरी तरफ से लड़के के रिस्तेदार व सैनिक कॉलोनी के काफी लोग व औरतें एकजुट होकर आ गए। उनके हाथों में ईंटें, रोड़े, गुलेल, कुलाहड़ी, लाठी व डंडे थे। उन्होंने गोगा माड़ी के सामने आकर ईंटें व रोड़े बरसाए और फायर भी किए। उसी कॉलोनी के रहने वाला पादरी 150/200 लोगों के साथ भीड़ का नेतृत्व कर रहा था।

मेले में लगाई स्टॉल व झूले हटे
तनाव के बाद मेेले में भगदड़ मच गई थी। उस समय कई दुकानदार भी पत्थर लगने पर चोटिल हो गए थे। उस समय तो कुछ सामान समेटकर भाग गए थे। रविवार को पुलिस पहरे के बीच सभी ने अपना सामान समेटा। साथ ही झूले भी हटने शुरू हो गए थे। सभी को डर था कि कहीं दोबारा तनाव की स्थिति न बन जाए।
युवती से छेड़छाड़ के मामले में युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पथराव मामले में गोगा माड़ी कमेटी प्रधान की तरफ से शिकायत दी गई है।
-सुभाष, महेशनगर, थाना प्रभारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed