फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ruckus among BJP workers over the list of councilors

Ambala News: पार्षदाें की सूची पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among BJP workers over the list of councilors
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला छावनी के 32 वार्डों के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की सूची पर आपत्ति जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह केबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं इस मामले में मंत्री विज ने भी संगठन की तरफ से आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला कैंट में भाजपा ने कुछ समय पहले नगर परिषद के चुनाव के लिए आवेदन समिति बनाई थी। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंत्री विज ने एक साथ मंथन कर सभी 32 वार्डों पर उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए थे। यह वह लोग थे जिन्होंने अंबाला छावनी में पार्टी के लिए मन से कार्य किया है। विधानसभा चुनावों में भी वे कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहे। वही भाजपा की तरफ से शुक्रवार देर शाम जब कैंट नगर परिषद के प्रत्याशियों की सूची आई तो इसमें करीब 15 ऐसे लोगों के नाम थे जिन्होंने समिति के सामने आवेदन ही नहीं किया था। न ही समिति ने इनके नाम भेजे थे।
विज्ञापन


सूची आते ही विज के निवास पर पहुंचने लगे कार्यकर्ता
सूची के सामने आते ही मंत्री विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यकर्ता आना शुरू हो गए। शनिवार सुबह विरोध और बढ़ गया और जिन लोगों के नाम समिति की तरफ से भेजे गए थे उन्होंने नारे लगाने शुरू कर दिए। बताया जाता है कि जिन लोगों के नाम सूची में आए उनमें से कुछ लोग पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल के करीबी हैं। ऐसे में यह देखकर मंत्री विज के समर्थकों का आक्रोश बढ़ गया और संगठन को भी मंत्री विज ने इस बाबत सूचित कर दिया। ऐसे में भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची को होल्ड कर दिया। इस मामले पर कैंट के भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। कार्यकर्ता प्रश्न उठा रहे हैं कि किसके इशारे पर सूची में फेरबदल किया, उसका नाम सामने आना चाहिए। फिलहाल भाजपा ने नई सूची जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पार्टी के हित में कुछ न करने वालों को टिकट देने की थी तैयारी
कार्यकर्ताओं ने बताया कि 32 वार्डों के लिए पहले जो नाम तय किए गए थे। उसमें से आधे नाम सूची से गायब हो गए हैं और 15 ऐसे लोगों के नाम सूची में डाल दिए गए हैं, जिन्होंने पार्टी हित में आजतक कुछ नहीं किया और न ही वो कभी अपने वार्ड में नजर आए। इसलिए ऐसे लोगों को सीटों का आवंटन न किया जाए और उनकी जगह कर्मठ, निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता को चुना जाए। इस संबंध में शनिवार को अंबाला भाजपा के मंडल प्रधानों की बैठक भी कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई थी। इस मामले में बताया जा रहा है कि केबिनेट मंत्री के संज्ञान में मामला लाया गया है। इस मामले में अभी तक मंत्री विज की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed