फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 6.82 crore fine collected from unauthorized passengers

अनधिकृत यात्रियों से 6.82 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.82 crore fine collected from unauthorized passengers
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चैक करते हुए स्टाफ - फोटो : Ambala
रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए अंबाला मंडल की ओर सेटिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मार्च माह में टिकट चेकिंग दस्ते ने अनधिकृत यात्रियों से 6.82 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान अंबाला डिवीजन ने अब तक टिकट चेकिंग आय 48.52 करोड़ दर्ज की है। उत्तर रेलवे प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रविंद्र गोयल के नेतृत्व में टीम ने ये लक्ष्य हासिल किया है। मंडल में इस माह में 1,14,305 अनियमित यात्रा एवं बिना यात्रा करने वाले अनाधिकृत यात्रियों से ये वसूली की गई।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के खतरे के उन्मूलन पर जोर देते हुई कई प्रकार की जांच की गई। 1,177 यात्रियों को अनुचित टिकट के साथ पाया गया। उनसे रेलवे के बकाया के रूप में 5,55030 रुपये वसूल किए गए। कोविड के मानदंडों को सुनिश्चित करने और मास्क न पहनने वाले 147 लोगों भी पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। इस उद्देश्य से मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके तहत 265 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और 29,750 रुपये इनके पास से जुर्माना वसूल किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान, अंबाला मंडल ने अब तक की सबसे अधिक टिकट चेकिंग आय 48.52 करोड़ रुपये दर्ज की है जो पिछले उच्चतम पिछले साल के 45.21 करोड़ रुपये को 07.3 प्रतिशत ज्यादा से पार कर गया। टिकट चेकिंग से ये आय सिर्फ नौ महीने में हासिल की गई है क्योंकि कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में ट्रेनें बाधित थीं।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed