Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 23 lakh will be spent on improving the drinking water system in three villages.

Ambala News: तीन गांवों में पेयजल व्यवस्था के सुधार पर खर्च होंगे 23 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 23 lakh will be spent on improving the drinking water system in three villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से जिले के तीन प्रमुख गांवों छपरा, वाजिदपुर और महमूदपुर में नए व अतिरिक्त नलकूपों की स्थापना, बाउंड्री वॉल, राइजिंग मेन पाइपलाइन तथा सिविल कार्यों के लिए लगभग 23 लाख रुपये की अनुमानित लागत को मंजूर किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से ग्रामीणों को पीने के साफ पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा और लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत से स्थाई राहत मिलेगी।
गांवों में नए नलकूप लगने और पाइपलाइन बिछने की खबर से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण सुरजीत, पंकज, मलकीत आदि का कहना है कि गर्मियों के मौसम में पानी का दबाव कम होने या पुराना ट्यूबवेल खराब होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन नए प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से गांव के हर घर तक पर्याप्त दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा।
विज्ञापन

वाजिदपुर और छपरा गांव में लगेंगे नए नलकूप
वाजिदपुर गांव में बेकार/परित्यक्त नलकूप के स्थान पर नए नलकूप की स्थापना की जाएगी। जलघर के विकास के लिए 60 मीटर का एप्रोच सीसी पाथ, 60 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल, सीसी प्लेटफॉर्म, ग्रेवल पिट, स्लुइस वॉल्व हौदी और 3.05 x 3.66 मीटर आकार का नलकूप चैंबर बनाया जाएगा। इसके अलावा 100 मिमी व्यास की 350 मीटर और 150 मिमी व्यास की 200 मीटर डीआई राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा गांव में पुराने व बंद पड़े नलकूप की जगह नया नलकूप स्थापित किया जाएगा। नलकूप में 60 मीटर की बाउंड्री वॉल, सीसी प्लेटफॉर्म, ग्रेवल पिट, स्लुइस वॉल्व हौदी, 3.05 x 3.66 मीटर का नलकूप चैंबर और 150 मीटर लंबी डीआई राइजिंग कनेक्टिंग पाइपलाइन का निर्माण शामिल है।
महमूदपुर में बनेगा एक और नलकूप
गांव में बढ़ते जल संकट को देखते हुए अतिरिक्त नलकूप की स्थापना होगी। इसमें 45 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल, ग्रेवल पिट, स्कावर हौदी के साथ 3.05 x 3.66 मीटर का आधुनिक नलकूप चैंबर तथा 100 मीटर लंबी (150 मिमी व्यास) डीआई राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

------
आधुनिक विद्युत और सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे पंप हाउस
तीनों गांवों में बनने वाले नलकूप चैंबरों में विद्युत एवं सुरक्षा संबंधी आधुनिक मापदंडों का पालन किया जाएगा। इनमें 11 केवी इंसुलेशन सुरक्षा रबर मैट, सीलिंग फैन, स्वचालित डोजिंग मीटरिंग पंप व एचडीपीई स्टोरेज टैंक (क्लोरीनेशन/जल शोधन हेतु), सीटी/पीटी मीटर बॉक्स तथा आधुनिक कॉपर वायरिंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

जिले के तीन गांवों में पेयजल व्यवस्था में सुधार को लेकर नए ट्यूबवेलों से संबंधित निविदा जारी की गई है। इस पर लगभग 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरभजन सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed