फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 19.85 lakh withdrawn from retired bank employee's account

Ambala News: रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के खाते से 19.85 लाख रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rs 19.85 lakh withdrawn from retired bank employee's account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुर्गा नगर निवासी सूरज प्रकाश ग्रोवर के साथ 19.85 लाख की साइबर ठगी हो गई। साइबर क्राइम थाना को दी तहरीर में दुर्गा नगर निवासी सूरज प्रकाश ग्रोवर ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड हैं।
तीन साल से अधरंग होने की वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। 15 नवंबर की शाम को घर पर बैठा हुआ था कि मोबाइल पर एक फोन आया। बोला कि आपने पीएनबी वन एप के लिए आवेदन किया था। मना करते हुए कहा कि ऐसी किसी एप के लिए आवेदन नहीं किया लेकिन पीएनबी वन एप की जरूरत होने के कारण उसके झांसे में आकर व्हाट्सएप नंबर भी दे दिया। थोड़ी देर में ही उसने वीडियो कॉल किया तो बैंक का लोगो भी दिखाई दे रहा था। इस तरह से लगा कि वह बैंक का ही कर्मचारी है। झांसे में आकर साइबर ठग द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इस तरह से दो साइबर ठग उसे झांसे में लेकर बात करते रहे।
विज्ञापन

17 नवंबर को जब बेटे को जानकारी दी तो खातों का पता किया। तब पता चला कि एफडी सहित ओडी करके खातों से 19.85 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed