फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF soldiers equipped with body worn cameras

Ambala News: बॉडी वार्न कैमरे से लैस हुए आरपीएफ के जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
RPF soldiers equipped with body worn cameras

विज्ञापन
अंबाला। यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरपीएफ की टीम बॉडी वार्न कैमरों से लैस हो गई है। अंबाला रेल मंडल के लिए 15 कैमरे खरीदे गए हैं। इसे अलग-अलग स्टेशन पर आरपीएफ टीम को दिए गए हैं ताकि त्योहार के दिनों में भीड़ पर नियंत्रण के साथ शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।
विदित हो कि अपराध रोकने और आरपीएफ टीम की सक्रियता पर नजर रखने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल शुरू किया गया है। इन कैमरों में वीडियो और आवाज की रिकॉर्डिंग के साथ फोटो भी खींची जा सकेगी। आरपीएफ के जवान कैमरों को खुद बंद नहीं कर पाएंगे। इसकी बैटरी आठ घंटे तक लगातार काम करने में सक्षम होगी। इसमें होने वाली रिकॉर्डिंग को एक माह तक सुरक्षित रखा जा सकेगा जो कि किसी भी जांच के समय आसानी से देखी जा सकेगी। इन कैमरों से सुरक्षा के साथ आरपीएफ जवानों पर लगने वाले अभद्रता और वसूली के आरोपों के सत्यता की जांच में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पहले चरण में पांच प्रमुख स्टेशन शामिल
मौजूदा समय में अभी 15 बॉडी वार्न कैमरे ही अंबाला मंडल में आए हैं जबकि जरूरत 50 से अधिक कैमरों की है, इसलिए इन कैमरों को मंडल के पांच अलग-अलग स्टेशनों पर भेजा जाएगा। इसमें अंबाला कैंट में आरपीएफ पोस्ट पर तीन कैमरे दे दिए गए हैं। वहीं चंडीगढ़, सहारनपुर, पटियाला और यमुनानगर-जगाधरी पर यह कैमरे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉडी वार्न कैमरे की खासियत
बॉडी वार्न कैमरा ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कर्मियों की वर्दी के ऊपर लगाया गया है। कैमरे के जरिए आरपीएफ और लोगों के बीच हुई बातचीत और अन्य गतिविधियों को कैद किया जा सकेगा। एक तरह से यह सीसीटीवी कैमरे की तरह काम करेगा। इसे वाई-फाई से जोड़ने के बाद अधिकारी मोबाइल पर भी प्रत्येक गतिविधि को देख सकेंगे। इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा और क्षमता के अनुसार स्टोरेज चिप भी लगाई जा सकेगी।


त्योहारों के मद्देनजर आरपीएफ जवानों को बॉडी वार्न कैमरे से लैस किया गया है। अंबाला आरपीएफ पोस्ट पर फिलहाल तीन कैमरे कर्मचारियों को दिए गए हैं। इसके माध्यम से ट्रेन के अंदर गश्त करने के अलावा प्लेटफार्म की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। किसी वाद-विवाद या दुर्घटना के समय यह कैमरे काफी कारगर साबित होंगे।
-- नीतिश शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, अंबाला।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed