फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF caught the coolie entering the platform with a pistol in his bag

Ambala News: बैग में पिस्तौल लेकर प्लेटफार्म पर दाखिल हो रहे कुली को आरपीएफ ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
RPF caught the coolie entering the platform with a pistol in his bag
अंबाला। बैग में पिस्तौल डालकर प्लेटफार्म एक पर दाखिल हो रहे कुली को आरपीएफ के सतर्क कर्मचारियों ने पकड़़ लिया। पिस्तौल मिलने की सूचना से यात्री सहम गए और इधर-उधर छिपने की कोशिश करने लगे। कुछ क्षण में ही माहौल शांत हो गया जब नजदीक ही छिप कर खड़े आरपीएफ के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को सांत्वना देते हुए बताया कि यह सिर्फ एक मॉकड्रिल थी और कुछ नहीं।
विज्ञापन

यह मॉकड्रिल आरपीएफ कर्मचारियों की कार्यशैली परखने के लिए की गई थी जोकि पूरी तरह से सफल रही। आरपीएफ के उप निरीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को अनारक्षित टिकट केंद्र के पास उस समय मॉकड्रिल की गई जब यहां यात्रियों की काफी भीड़ थी। इस दौरान एक बैग में खिलौनानुमा पिस्तौल छिपाई गई। बैग एक कुली को दिया गया ताकि वह अनारक्षित टिकट केंद्र के नजदीक प्लेटफार्म एक की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे लगेज स्कैनर से बैग निकाल सके। कुली ने जैसे ही लगेज स्कैनर में बैग रखा तो बैग के अंदर रखी पिस्तौल और अन्य सामान को स्क्रीन पर बैठी आरपीएफ कर्मचारी अनिता ने देख लिया। उसने शोर मचाते हुए कुली को तुरंत पकड़ लिया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed