{"_id":"69b31a3b437893d76b04f35b","slug":"royal-football-club-and-sandhu-academy-enter-the-semi-finals-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159616-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रॉयल फुटबॉल क्लब और संधू अकादमी का सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रॉयल फुटबॉल क्लब और संधू अकादमी का सेमीफाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में एसडी चटर्जी ट्रॉफी के तहत दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में एसडी चटर्जी ट्रॉफी के तहत वीरवार को फुटबॉल के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ियों की स्मृति में यह स्पर्धा आयोजित करवाई जा रही है। अपने-अपने मुकाबले में रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ व संधू फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
रोमांचक मोड़ पर जीता रॉयल क्लब
पहला क्वार्टर फाइनल रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ और कालका फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया। मैच के 12वें मिनट में कालका के सोनू चौधरी ने शानदार हेडर के जरिए गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ के 89वें मिनट में मैच ने करवट ली, जब रॉयल एफसी के विजेन्द्र ने रिबाउंड बॉल पर जोरदार हिट लगाकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के अंतिम क्षणों में चंडीगढ़ के गौरव ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर से गोल दागकर रॉयल फुटबॉल क्लब को 2-1 से यादगार जीत दिला दी।
संधू अकादमी ने यमुनानगर को हराया
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच संधू फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ और जिला फुटबॉल संघ यमुनानगर के मध्य खेला गया। पहले हाफ तक स्कोर 0-0 रहा। मैच के 90वें मिनट में संधू अकादमी के आर्यन ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर दिया। इन मैचों में सरदार मोहन सिंह व मंजीत सिंह मुख्यातिथि रहे। आरएन यादव, अशोक शर्मा, रवि भंडारी, राधे श्याम, राकेश बिट्टू, गुरकृपाल सिंह, राजिंदर कुमार, प्रेम नाथ, कुलवंत सिंह, मेवा लाल, नीरज भालिया आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को दो और क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। पहला क्वार्टर फाइनल दोपहर 1 बजे दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला व डीएफए डेरा फुटबॉल क्लब सिरसा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ व हरियाणा जूनियर्स फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।