फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Routes of electric buses finalized, report to be submitted soon

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के रूट फाइनल, जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

Wed, 24 Apr 2024 05:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Routes of electric buses finalized, report to be submitted soon
अंबाला। इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के संचालन के लिए अंबाला में रूटों के लिए किए सर्वे की फाइनल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। कंपनी की ओर से सात से आठ रूट फाइनल किए हैं।
विज्ञापन

जल्द ही कंपनी प्रतिनिधि की ओर से इस रिपोर्ट को महाप्रबंधक को सौंपा जाएगा। पहले चरण में इन रूटों में से एक रूट पर पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसे चलाई जाएगी। इसमें अंबाला कैंट से अंबाला सिटी भी एक रूट रहेगा। अन्य रूट क्या होंगे यह अभी साझा नहीं किए गए हैं। गौरतलब है कि अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। इन बसों के स्टेशन के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड के पीछे दो कनाल जगह चिन्हित की गई है। इस जगह पर कार्यशाला, चार्जिंग स्टेशन और सब स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन

मार्च में कंपनी ने किया था सर्वे
वहीं मार्च महीने में दिल्ली की डीआईएमटीएस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से तीन दिन तक सर्वे किया गया था। इस सर्वे में कंपनी के करीब 40 कर्मचारी लगे हुए है। जिन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी, पीपली बाजार, अंबाला शहर रेलवे स्टेशन, अंबाला छावनी बस अड्डा, कालका मोड, मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर व अंबाला सिटी के अन्य स्थान ,अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय इंडस्ट्रियल एरिया, नई फल और सब्जी मार्केट, सदर बाजार, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन, अंबाला छावनी बस स्टैंड, विजय रतन चौक , अंबाला से जगाधरी राजमार्ग, अंबाला से कुरुक्षेत्र, अंबाला चंडीगढ़ हाईवे में सर्वे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारी ओर से किए गए सर्वे में सात से आठ रूट फाइनल कर दिए गए हैं। दो से तीन दिनों में इसकी रिपोर्ट रोडवेज महाप्रबंधक को सौंप दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही अंबाला में पांच वातानुकूलित बसों को संचालन किया जाएगा।
मेघा, सहायक प्रबंधक, डीआइएमटीएस, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed