{"_id":"68756e8526b84fa5070371b6","slug":"routes-going-to-haridwar-diverted-due-to-kavad-yatra-ambala-news-c-36-1-sknl1003-146082-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कावड़ यात्रा के चलते हरिद्वार जाने वाले रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कावड़ यात्रा के चलते हरिद्वार जाने वाले रूट डायवर्ट
विज्ञापन
अंबाला। सावन माह में कावड़ यात्रा के चलते हरिद्वार जाने वाले रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। जिसके कारण रोडवेज की बसों के चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रोडवेज बस चालक पहले उत्तर प्रदेश फिर उत्तराखंड में परेशान हो रहे हैं। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड प्रशासन की ओर से किए गए रूट डायवर्ट के कारण डिपो की बसें अंदर तक नहीं जा रही हैं। बसें कभी रूडकी बाइपास तो कभी वाया लक्सर से होते हुए हरिद्वार पहुंच रही हैं।
पहले इस रूट से जाती थी हरिद्वार
पहले अंबाला डिपो की बसें उत्तरप्रदेश के सरसावा के अंदर बस स्टैंड तक जाती थी। इसके बाद यह बस सहारनपुर बस स्टैंड घंटाघर चौक पर रूकने के बाद छुटमलपुर, भगवानपुर, रूडकी, भादराबाद, ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार पहुंचती थी।
-- -- -- -
सावन में इस रूट से जा रही हरिद्वार
सावन माह में रोडवेज की बसें सरसावा से अंदर बस स्टैंड तक नही जा रही है। यह बसें सरसावा बाइपास से गागलहेडी, छुटमुलपुर शहर से भगवानपुर, रूडकी, भादराबाद, ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार जा रही हैं। इसी तरह से वापसी में हरिद्वार से यह बस सिंह द्वार स्टैंड से वाया लक्सर, रूडकी बाइपास से भगवानपुर, छुटमलपुर होते सरसावा, यमुना नगर होते हुए अंबाला कैंट आ रही हैं।
विज्ञापन
अंबाला कैंट से सुबह एक और रात को एक बस का होता है संचालन
अंबाला कैंट बस स्टैंड से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर पहली बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होती है। जो दोपहर करीब 12 बजे तक हरिद्वार पहुंचती है। इसके बाद यह बस साढे़ 12 बजे अंबाला कैंट के वापसी करती है। इसी तरह से अंबाला डिपो की दूसरी बस रात आठ बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से हरिद्वार के लिए रवाना हाेती है जो अगले दिन सुबह साढे़ सात बजे हरिद्वार पहुंचती है। इसके आधे घंटे बाद आठ बजे यह बस हरिद्वार बस स्टैंड से कैंट के लिए वापसी करती है।
वर्जन-- -- -
कावड़ यात्रा के चलते हरिद्वार जाने वाली बसों के रूट डायवर्ट होने से बस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बहादुर सिंह, कार्यशाला निरीक्षक, अंबाला डिपो।

वर्जन