फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Route divert in Cantonment markets before Diwali, ban on entry of four wheelers

दिवाली से पहले छावनी के बाजारों में रूट डायवर्ट, चौपहिया वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Route divert in Cantonment markets before Diwali, ban on entry of four wheelers
अंबाला। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। छावनी के मुख्य सदर बाजार, हनुमान मार्केट, सर्राफा आदि बाजारों में चौपहिया वाहनों के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए है।
विज्ञापन

चौपहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंधी लगा दी है। ऐसे में बाजारों में सामान खरीदने जाना है तो केवल दो पहिया व पैदल ही एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं पुलिस मुलाजिमों द्वारा बाजारों में आने वाले लोगों को मल्टी लेवल पार्किंग रेलवे रोड का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह पहले ही अपने वाहन वहां खड़े आए और बाजारों में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली को लेकर बाजारों को सजाया गया है। अंबाला ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों से भी लोग यहां खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सभी बाजारों के एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेड्स के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। जो ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के साथ-साथ बाजारों में लोगों की सुरक्षा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
त्योहारी सीजन को लेकर बाजारों में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर चौपहिया वाहनों को भीतर जाने से रोका जा रहा है ताकि लोग बिना किसी परेशान व जाम के खरीददारी कर सके। करीब 45 होम गार्ड के जवानों के साथ-साथ दूसरे मुलाजिम भी तैनात है। वह खुद भी बाजारों में व्यवस्था का जायजा लेते रहते हैं।
नरेश, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed