Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rotary Club honored 58 meritorious students.

Ambala News: रोटरी क्लब ने 58 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club honored 58 meritorious students.
रोटरी क्लब बराड़ा के पदा​धिकारी बच्ची को सम्मानित करते हुए। संस्था
बराड़ा। बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बराड़ा की ओर से उड़ान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के 58 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीटा कालड़ा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका सदस्य बलजिंदर सिंह जग्गी की ओर से दीप प्रज्वलित कर की गई। रीटा कालड़ा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनना है। क्लब प्रधान बलकार सिंह कंबोज ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार सांगवान, पूर्ण छाबड़ा, दिलप्रीत सिंह, साहिल वर्मा सहित कई लोग, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

रोटरी क्लब बराड़ा के पदाधिकारी बच्ची को सम्मानित करते हुए। संस्था

रोटरी क्लब बराड़ा के पदाधिकारी बच्ची को सम्मानित करते हुए। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed