फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roof of two houses fell in the rain, loss of thousands

Ambala News: बारिश में गिरी दो घरों की छत, हजारों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Roof of two houses fell in the rain, loss of thousands
बराड़ा। डेरा सलीमपुर गांव में बारिश से दो गरीब परिवारों के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। उनका हजारों का सामान खराब हो गया। रामसरण ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसका दो कमरे का कच्चा घर है। इसमें कड़ियां डली हुई थी।
विज्ञापन

14 जुलाई को सुबह एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। वह परिवार के साथ कमरे से बाहर था। छत गिरने से उसका सारा सामान खराब हो गया। जब वह अंदर से सामान निकालने की कोशिश करने लगा तो उसे करंट लग गया। इससे उसकी एक बाजू प्रभावित हुई। वहीं सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह कड़ियों वाले दो कमरे के घर में अपने पिता, बीवी और बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार रात को वह एक कमरे में अपने बीवी बच्चों के साथ सोया हुआ था जबकि दूसरे कमरे में उसके पिता सोए हुए थे। जिस कमरे में उसके पिता सोए हुए थे, रात को अचानक उस कमरे की छत गिर गई। इसमें उसके पिता बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बीपीएल राशनकार्ड, नहीं मिली मदद

रामसरण और सुखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों का बीपीएल कार्ड बना है। इसके बावजूद उन्हें आज तक मकान बनाने के लिए सरकार से कोई सहायता राशि नहीं मिली। अब मकान की छत गिरने के बाद उन्हें इस बात की चिंता है कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करें या मकान बनाएं। उन्होंने कहा कि दो दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन की तरफ से या कोई राजनेता उनकी कोई भी सुध लेने नहीं आया। दोनों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें मकान बनाकर दिया जाए या मकान बनाने में उनकी आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed