फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   roof of the house collapsed due to a cylinder explosion

सिलिंडर फटने से घर की छत ध्वस्त, बच गई पांच जिंदगियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
roof of the house collapsed due to a cylinder explosion
अंबाला सिटी: आग के कारण जला घर व गिरी छत को दिखाती महिला। - संवाद। - फोटो : Ambala
सिलिंडर फटने से जंडली स्थित गैस गोदाम के पीछे एक घर में आग लग गई। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि जिस घर में सिलिंडर फटा उससे कुछ कदम की दूरी पर एलपीजी का गोदाम है। हादसे के वक्त घर में छह सदस्य थे। इनमें से पांच चाय बनने का इंतजार कर रहे थे। दुर्घटना की जानकारी देते हुए घर की महिला मलकीत कौर ने बताया कि सोमवार देर शाम घर के बाहर बनाए गए चूल्हे पर बच्चों के लिए चाय बना रही थी। अचानक घर के अंदर रखे गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा। इतनी देर में 12 वर्षीय बेटा सतनाम आया। कहने लगा मां बदबू सी आ रही है। इससे पहले कि कुछ समझ पाते कि अचानक से रसोई गैस बाहर जल रहे उपलों के चूल्हे के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते कमरे में आग लग गई और कमरे में रखा सिलिंडर फट गया। घर की कच्ची छत भरभरा कर ध्वस्त हो गई। मलकीत के अनुसार उस समय घर में पति लखबीर सिंह बाहर बैठा था, जबकि 15 वर्षीय सुमन, 14 वर्षीय बेटी सपना, 12 वर्षीय बेटा सतनाम मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, सबसे बड़ी बेटी 17 वर्षीय बेबी काम पर गई हुई थी। मलकीत ने बताया कि आग लगने से बच्चों और मैंने आसपास के लोगों से मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। फिर जैसे-तैसे अपने रिश्तेदारों को फोन किया और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने घर का सामान अपनी चपेट मेें ले लिया। इस आग में उनके द्वारा पाई-पाई जोड़ कर बनाया गया घर का सारा सामान व जमा पूंजी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed