फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rohit Jain elected Pradhan for the fifth time.

Ambala News: बार चुनाव में 5वीं बार प्रधान बने रोहित जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rohit Jain elected Pradhan for the fifth time.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार हो हुए वार्षिक चुनाव के नतीजे देर शाम को ही घोषित कर दिए गए। बेहद कड़े और रोचक मुकाबले में रोहित जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमन शर्मा को 176 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की। रोहित जैन 5वीं बार प्रधान बने हैं। वहीं रोहित जैन के पिता सतीश जैन भी अंबाला बार के सात बार प्रधान रह चुके हैं।
परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर वकीलों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। प्रधान पद के लिए कुल 1493 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 9 वोट अवैध पाए गए। मतगणना में रोहित जैन को 830 मत प्राप्त हुए जबकि रमन शर्मा को 654 वोट मिले। इस प्रकार रोहित जैन ने 176 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

गगन बने सचिव, हिमांशु ने संयुक्त सचिव का पद जीता : सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें गगन ने 753 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया। उनके प्रतिद्वंद्वी विक्रम को 495 और सचिन को 232 वोट मिले। इस पद पर 13 वोट अवैध रहे। इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद के त्रिकोणीय मुकाबले में हिमांशु ने 654 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नीतिका 480 वोटों के साथ दूसरे और कविता 335 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर सचिन चौहान ने शानदार जीत हासिल की। सचिन चौहान को 880 मत मिले जबकि मोहम्मद नईम 593 वोट हासिल कर सके। इस पद पर 20 वोट रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed