फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rohit from Ambala and Vaishali from Gurugram were crowned the best athletes.

Ambala News: अंबाला के रोहित और गुरुग्राम की वैशाली के सिर सजा सर्वश्रेष्ठ एथलीट का ताज

Fri, 26 Sep 2025 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Sep 2025 04:08 AM IST
सार

अंबाला के एसडी कॉलेज में श्रम कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। मंत्री अनिल विज ने विजेताओं को सम्मानित किया और विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा।

विज्ञापन
Rohit from Ambala and Vaishali from Gurugram were crowned the best athletes.
अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में कबड्डी खेलती हुई महिलाएं: संवाद

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसडी कॉलेज में श्रम कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने विजेताओं को सम्मानित किया। समापन समारोह के दौरान मंत्री अनिल विज के समक्ष कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रेसलिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 58 किलोग्राम श्रेणी में हिसार, 63 किलोग्राम श्रेणी में पानीपत, 69 श्रेणी में झज्जर विजेता रहा।
बेस्ट एथलेटिक लड़कों का खिताब अंबाला के ग्लास्को लेबोरट्री से रोहित तो लड़कियों में गुरुग्राम की वैशाली के सिर सजा। कार्यक्रम में श्रम मंत्री का यहां पहुंचने पर श्रम विभाग के आयुक्त मनीराम शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर श्रम विभाग के कमिश्नर मनी राम शर्मा, डिप्टी लेबर कमिश्नर विश्वप्रीत हुडा, नवीन शर्मा, सुरेन्द्र कौर, सहायक लेबर कमिश्नर अंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------

कबड्डी में हिसार अव्वल तो झज्जर दूसरे स्थान पर रहा

- फारुखा खालसा स्कूल में वीरवार को लड़के व लड़कियों में कबड्डी के मुकाबले हुए। लड़कियों में हिसार के जिंदल अस्पताल की टीम विजेता रही तो झज्जर के पॉवर प्लांट की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों में झज्जर पॉवर प्लांट की टीम पहले तो फरीदाबाद जेसीबी इंडिया की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टग ऑफ वॉर लड़कों मे फरीदाबाद पहले तो पानीपत दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में हिसार पहले तो रेवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा।
- वालीबॉल स्मैशिंग में रोहतक पहले तो यमुनानगर दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह से वालीबॉल स्मैशिंग में यमुनानगर पहले तो झज्जर दूसरे स्थान पर रहा।
----------

अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में कबड्डी खेलती हुई महिलाएं: संवाद

अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में कबड्डी खेलती हुई महिलाएं: संवाद

अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में कबड्डी खेलती हुई महिलाएं: संवाद

अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में कबड्डी खेलती हुई महिलाएं: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed