{"_id":"57aa304c4f1c1b3a1cee4aa5","slug":"rogue-to-the-youth-agent-elope-amabla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी, एजेंट फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी, एजेंट फरार
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी के सपने दिखाकर करीब तीस युवाओं से शातिर ने लाखों रुपये की ठगी कर डाली। इश्तिहार देकर अरब देशों में नौकरी का झांसा दिया गया था। कैंट बस स्टैंड पर युवा एजेंट का इंतजार करते रहे, लेकिन शातिर फरार हो गया। पीड़ितों ने अब पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला
एक व्यक्ति ने इश्तिहार देकर विदेश में नौकरी दिलाने का जाल रचा। इस एजेंट ने अंबाला व लुधियाना में अपना कार्यालय भी दिखाया। इसी के झांसे में करीब तीस युवा आ गए। यह सब युवक एक-एक करके पहले इस एजेंट से अंबाला में मिले और बाद में इन्हें लुधियाना में एक कार्यालय में बारी-बारी से बुलाया गया। एजेंट ने महीने के अंदर ही इन्हें सऊदी अरब भेजने का वादा किया और कहा कि वे सभी रुपयों का इंतजाम कर लें। इन युवाओं से पासपोर्ट आदि लेने के बाद इन्हें बोला गया कि 8 अगस्त को इनकी फ्लाइट है और 7 अगस्त को पूरी तैयारी के साथ अंबाला कैंट बस अड्डा पर पहुंचे। यहां पर इन्हें एक निजी कंपनी की बस मिलेगी, जिसमें इनको दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना है। इन लोगों में शामिल क्षेत्र के रविंद्र पाल, छतरपाल गांव अलीपुर, जसपाल गांव अलीपुर, जयदीप बराड़ा, दीपक बराड़ा, संजीव बराड़ा, जसपाल सिंह बराड़ा आदि ने किसी तरह पैसे इकट्टे किए और एजेंट को थमा दिए।
बताया जाता है कि एजेंट ने हर युवक से एक से डेढ़ लाख रुपये ऐंठे। युवकों ने बताया कि 7 अगस्त को अंबाला कैंट पहुंच गए। इन युवकों ने वहां देखा कि अन्य क्षेत्रों से भी करीब 30 अन्य युवक वहां अपने सामान के साथ मौजूद हैं। युवाओं का कहना है कि इस शातिर ने इन सभी को फर्जी वीजे थमा दिए और युवक इनके साथ बस में ही बैठे रहे। इसी दौरान यह शातिर मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। युवक किसी तरह लुधियाना पहुंचे मगर वहां यह लोग कभी इस थाने तो कभी उस थाने में घूमते रहे। अब इन युवाओं ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
इन लोगों ने बिना सोचे समझे किसी फर्जी एजेंट को पैसे दे डाले। मामले का लेनदेन अंबाला का बताया जा रहा है और लुधियाना में इस एजेंट का कार्यालय है। इसलिए मामला वहां दर्ज होगा। पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगी, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों को पकड़ा जा सके।
- कमलजीत सिंह, बराड़ा थाना प्रभारी