{"_id":"660f0d41d19b5f44450f65e7","slug":"roadways-workers-staged-strike-routes-remained-affected-ambala-news-c-36-1-sknl1003-120994-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना, रूट रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना, रूट रहे प्रभावित
Fri, 05 Apr 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों ने शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप में वीरवार सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धरना दिया। धरने के दौरान करीब 125 चालक, परिचालक और मैकेनिक मौजूद रहे। इससे लंबे और लोकल करीब 12 रूट प्रभावित रहे।
धरना हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान रमेश श्योकंद की अध्यक्षता में दिया गया। धरने के बीच में ही कर्मचारी अंबाला शहर बस स्टैंड स्थित जीएम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कर्मचारियों और जीएम के साथ तीन घंटे तक बैठक चली। बैठक में महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जो भी जायज मांगे हैं वह अप्रैल के अंत तक पूरी कर दी जाएंगी। धरनेे के कारण दिल्ली पटियाला अप डाउन, चंडीगढ़ दिल्ली अप डाउन, नारायणगढ़ अंबाला, अंबाला नारायणगढ, अंबाला कैंट नारायणगढ, कैथल, चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी, कालका, शिमला आदि मार्ग बंद रहे। धरने के दौरान दोपहर को रोडवेज कर्मचारियों की तीन घंटे तक बैठक चली।
यह हैं मुख्य मांगें
अंबाला डिपो से गए चालक और परिचालक का टीए डीए और अंबाला डीपो में आए चालक परिचालकों के टीए डीए का भुगतान जल्द किया जाए। सभी चालक और परिचालकों से आठ घंटे की डयूटी ली जाए, या फिर उन्हें ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। ई-टिकटिंग मशीन व मैनुअल टिकट बॉक्स में से एक ही बक्शा बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यालय व कोर्ट के आदेश के बाद 18 दिन के अवकाश के एरियर का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों की टीएलसी , वर्दी व जूता भत्ते का भुगतान किया जाए। कौशल में लगे वेतन महीने की सात तारीख को देना सुनिश्चित करने व बकाया छह महीने का वेतन का भुगतान किया जाए।