फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways workers reached to surround Vij's residence

Ambala News: विज के आवास का घेराव करने पहुंचे रोडवेजकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers reached to surround Vij's residence
अंबाला छावनी बस अड्डा से परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने जाते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
- रोडवेज अधिकारियों को नहीं देना चाहते थे ज्ञापन, बाद में परिवहन मंत्री के ज्ञापन लेने पर माने
विज्ञापन

- मांगों पर चर्चा के लिए 15 दिन का दिया समय

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। रोडवेज के सांझा मोर्चा के बैनर तले शनिवार को रोडवेज कर्मचारियों ने छावनी में परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारी ज्ञापन परिवहन मंत्री को देने की बात पर अड़ गए। जब अधिकारी उनसे ज्ञापन लेने लगे तो वह भड़क गए।
इसके बाद पुलिस की दो स्तर की बैरिकेडिंग को रोडवेज कर्मचारियों ने तोड़ दिया। कर्मचारियों के आक्रोश के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लिया। कर्मचारी इसलिए मंत्री से मिलने की जिद कर रहे थे ताकि उन्हें पक्का आश्वासन मिल जाए।
विज्ञापन

सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घनघस ने बताया कि परिवहन मंत्री ने हमारी मांगों को लेकर बैठक के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर इन दिनों में काेई बात नहीं बनी तो 5 सितंबर को प्रदेशव्यापी सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे ही एकत्रित हो गए थे प्रदेशभर के कर्मचारी
सांझा मोर्चा के तहत रोडवेज कर्मचारी अंबाला कैंट में सुबह 11 बजे रैन बसेरे के सामने एकत्रित होना शुरू हो गए थे। इस दौरान सांझा मोर्चा के प्रदेशस्तरीय नेता पहुंचे। सभी डिपो से आए कर्मचारियों को नेताओं ने संबोधित किया। दोपहर एक बजे तक नेता सरकार के खिलाफ बोलते नजर आए। दोपहर एक बजे के बाद कर्मचारी एकत्रित होकर एनएच-44 से पैदल होते हुए शास्त्री कॉलोनी स्थित परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर पहुंचे। रोडवेज नेताओं का दावा है कि इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से 1500 रोडवेज कर्मचारी शामिल हुए।

पुलिस ने दो स्तर की लगाई थी बैरिकेडिंग
रोडवेज कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने दो स्तर की बैरिकेडिंग लगाई थी। इसमें एक बैरिकेडिंग शास्त्री कॉलोनी के गेट के बाहर, दूसरी इससे कुछ दूरी पर लगाई थी। महिला पुलिस के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। यहां पर जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री से मिलने की पुलिस अधिकारियों से गुजारिश की। पुलिस व रोडवेज के महाप्रबंधक ने जब मना किया तो कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री को बाहर बुलाने की बात कही। ऐसे में अधिकारी कहने लगे कि हमें ज्ञापन दे दो हम ऊपर तक पहुंचा देंगे। यह बात सुनकर रोडवेज कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने आधे घंटे का समय देकर चेतावनी दी कि हम बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जा सकते हैं या राजमार्ग पर जाम भी लगा सकते हैं।

15 दिन का दिया आश्वासन
आधा घंटा बीतने के बाद जब परिवहन मंत्री नहीं आए तो कर्मचारी नेताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने पुलिस को धकेलते हुए बैरिकेडिंग को हटा दिया। कर्मचारियों के आक्रोश के बाद दोपहर 2:28 बजे परिवहन मंत्री अनिल विज आए और कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया। उन्होंने 15 दिन का आश्वासन दिया। यहां कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारी हमें गुमराह करते हैं।

रोडवेज कर्मचारियों की मांगें
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में परिचालक एवं चालक का पे ग्रेड बढ़ाया जाए, हरियाणा कौशल विभाग के तहत लगे चालक परिचालक एवं अन्य सभी प्रकार के कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए, कर्मचारियों के कम किए गए देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति दिए जाएं, धुलाई भत्ता पूर्व की भांति दिया जाए आदि शामिल हैं। इस दौरान सांझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य निशान सिंह, वीरेंद्र सिंगरौहा, दिनेश, जगदीप लाठर, चिमन स्वामी आदि उपस्थित रहे।

मैं रोडवेज कर्मचारियों की बात सुन रहा हूं। मुझे पता नहीं कि कर्मचारियों की कितनी यूनियन हैं, मगर पहले सभी यूनियनों को बुलाया और सभी की बात सुनी है। वह कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगामी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाएंगे। उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा जाएगा।

- अनिल विज, परिवहन, श्रम एवं ऊर्जा मंत्री

अंबाला छावनी बस अड्डा से परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने जाते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डा से परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने जाते रोडवेज कर्मचारी। संवाद- फोटो : Samvad

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed