फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways symbolic hunger strike on 26

Ambala News: रोडवेज की सांकेतिक भूख हड़ताल 26 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways symbolic hunger strike on 26
अंबाला शहर में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य व पदा​धिकारी सांकेतिक भूख हड़ताल क
अंबाला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से घोषित कार्यक्रम प्रधान सचिव परिवहन, महानिदेशक और महाप्रबंधक की मनमानी के विरोध में 26 जून को सांकेतिक भूख हड़ताल होगी। इसके लिए एक बैठक राज्य महासचिव महासंघ यूनियन के नेता जयवीर घनघस की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अंबाला डिपो में सभी यूनियनों के साथियों के बैठक में पहुंचने और हड़ताल की तैयारी के लिए समीक्षा की। राज्य महासचिव ने बताया कि महाप्रबंधक ने मुख्यालयों के आदेशों के विपरीत अपने चहेतों को आराम की ड्यूटी पर लगाया है और बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों से जबरदस्ती ड्यूटी ली जा रही है। अभी तक कर्मचारियों को एलटीसी नहीं मिली है। इसके अलावा चालक परिचालक का पिछले 9 से 10 महीने से टीए रुका है। लंबित केसों का निपटारा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों का नाजायज उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक भूख हड़ताल सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगी। इसके बाद महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रधान प्रधान रविंद्र सिंह, सचिव बसंत सैनी इंटक यूनियन, सचिव सर्वजीत सिंह सर्व कर्मचारी संघ और प्रधान राजेश कुमार वर्कशाप यूनियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed