Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways employees will announce agitation on May 20.

Ambala News: रोडवेज कर्मचारी 20 मई को करेंगे आंदोलन का ऐलान

Tue, 19 May 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 19 May 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will announce agitation on May 20.
अंबाला शहर ​स्थित रोडवेज वर्कशाप में बैठक के बाद रोष प्रकट करते रोडवेज कर्मचारी। स्वयं
अंबाला सिटी। रोडवेज विभाग में खाली पदों पर भर्ती न होने और मानी गई मांगों को लागू न करने से नाराज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार की इसी कार्यशैली के विरोध में, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले 20 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला डिपो कर्मशाला स्थित यूनियन कार्यालय में रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ एटक की एक बैठक हुई। सरकार बैठकों में मांगों को जायज तो मान लेती है, लेकिन उन्हें लागू नहीं करती, जिससे कर्मचारियों में भारी मानसिक और आर्थिक रोष है। बैठक में राज्य महासचिव जयवीर घणघस ने कहा कि सरकार रोडवेज विभाग की अनदेखी कर रही है। आम जनता को मिलने वाली सस्ती व सुरक्षित परिवहन सेवा का निजीकरण करके इसे पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है। प्रदूषण कम करने के नाम पर करीब 62 प्रति किलोमीटर की महंगी दर से इलेक्ट्रिक बसों को ठेके पर लिया जा रहा है। इन बसों में परिचालक रोडवेज विभाग के लगाए जा रहे हैं। जिससे विभाग में परिचालकों की भारी कमी हो गई है। इसके अलावा, इन ठेके की बसों में आम जनता को मिलने वाली मुफ्त और रियायती सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं, जिससे न तो जनता को फायदा हो रहा है और न ही रोडवेज विभाग को।
विज्ञापन


बॉक्स
कर्मचारियों की मुख्य समस्याएं और मांगें
महासचिव ने बताया कि समय पर भर्ती न होने और लगातार हो रही सेवानिवृत्ति के कारण चालकों, मैकेनिकों और हेल्परों की कमी है, जिससे बसें समय पर ठीक नहीं हो पातीं। सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की धुलाई तक नहीं हो पा रही है। विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले चालक-परिचालकों को काम के अनुरूप पे-ग्रेड दिया जाए आदि मांगें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed