फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways employees give ultimatum, will stage protest

Ambala News: रोडवेज कर्मचारियों का अल्टीमेटम, देंगे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees give ultimatum, will stage protest
नारायणगढ़ बस स्टैंड पर महाप्रबंधक के नाम अड्डा इंचार्ज अजय कुमार को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचा
अंबाला। नारायणगढ़ बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सब डिपो नारायणगढ़ के कर्मचारियों की ओर से मांगों के लिए महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा के नाम अड्डा इंचार्ज अजय कुमार को एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

यह मांगपत्र सब डिपो नारायणगढ़ के प्रधान बचन सिंह की अध्यक्षता में सौंपा गया। इस दौरान प्रधान ने बताया कि मुख्यालय के आदेश के बाद भी अधिकारी उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। अगर एक सप्ताह में सभी मांगों का समाधान नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी धरना देंगे। इस दौरान रविंद्र पाल, संजीव कुमार, हुकम चंद, गुरदीप, भूपेंद्र, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की यह है मांगें
मुख्यालय के आदेश के बाद रोडवेज कर्मचारियों से आठ घंटे की डयूटी ली जाए, अगर डयूटी नहीं ली जाती तो लोकल मार्गों पर कर्मचारियों को ओवरटाइम दिया जाए, वहीं नारायणगढ़ सब डिपो में और कार्यशाला में चालक- परिचालक का स्टाफ पूरा किया जाए, कार्यशाला व बुकिंग ब्रांच, कैश ब्रांच में कार्यरत कर्मचारियों को छह महीने में बदलना सुनिश्चित किया जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे परिचालकों को टीए व ओवर टाइम का भुगतान किया जाए तथा इन कर्मचारियों के मानदेय की तारीख भी निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेश पर कार्यशाला में एक चालक नियुक्त किए जाए। इन कर्मचारियों की एलटीसी बकाया है। एक सप्ताह के भीतर उनकी एलटीसी जारी की जाए। नारायणगढ़ बस स्टैंड, कार्यशाला और शहजादपुर बस स्टैंड पर पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। जो वाटर कूलर बंद पडे़ है उनको ठीक करवाया जाए। कार्यशाला में गाडी धुलाई की दोनों मशीनें बंद पड़ी है। इन मशीनों को ठीक करवाया जाए। नारायणगढ़ गेट के बस स्टैंड के गेट पर निजी बसें खड़ी रहती हैं।

इसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इन बसों को गेट पर खड़ा करना बंद करवाया जाए। शहजादपुर बस स्टैंड पर गेट पर फलों के रेहडी संचालकों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इन फलों की रेहड़ियों को हटवाया जाए। कर्मचारियों के लंबित केसों का जल्द निपटारा किया जाए। इससे कर्मचारियों को की एसीपी लगने में असुविधा न हो। नारायणगढ़, अंबाला चौक व शहजादपुर बस स्टैंड में निजी गाडिय़ों को समय पर निकलवाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed