Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways connectivity disrupted due to Punjab bandh, 250 buses affected

Ambala News: पंजाब बंद के चलते रोडवेज का टूटा संपर्क, 250 बसें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways connectivity disrupted due to Punjab bandh, 250 buses affected
अंबाला। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 10 महीने से बैठे किसानों के समर्थन में सोमवार को किसानों ने सोमवार को नौ घंटे तक पंजाब बंद रखा। इस दौरान पंजाब का यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

हरियाणा के कई जिलों से पंजाब की ओर जाने वाली और पंजाब से हरियाणा में आने वाली पीआरटी और पंजाब रोडवेज की लगभग 250 बसों का संचालन बंद रहा। इस कारण छावनी बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। इस दौरान यात्री बसों के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकारियों ने चंडीगढ़ रूट के लिए बसों का संचालन किया। यह बसें साहा शहजादपुर पंचकूला होते चंडीगढ़ तक गईं लेकिन इसके बाद भी चंडीगढ़ जाने वाले अधिकतर यात्री बसों के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंबाला से 45 बसें भेजी चंडीगढ़

अंबाला डिपो ने रोडवेज की 45 बसों को साहा- शहजादपुर, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ भेजा। इसमें कई बसें ऐसी थी जो पंजाब के रूटों पर चलती थी लेकिन अधिकारियों ने उन बसों को भी चंडीगढ़ रूट पर चलाया। सामान्य दिनों में डिपो की 30 के करीब बसें ही चंडीगढ़ संचालन करती है लेकिन सोमवार को दोपहर तक 45 बसों को चंडीगढ़ के लिए संचालन किया।

पीआरटीसी-पंजाब रोडवेज की बसें रहीं बंद

पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की लगभग 100 बसें अंबाला से होकर गुजरती है अधिकतर बसें अंबाला से यात्रियों को लेकर वापस पंजाब की और चली जाती है जबकि कई बसें यूपी और उत्तराखंड चली जाती है लेकिन आज सिर्फ पीआरटीसी की दो बसें जो पंजाब से अल सुबह निकलती है वहीं बसें अंबाला होते हरिद्वार और देहरादून तक गई। शनिवार की रात 12 बजे से लेकर सोमवार की शाम चार बजे तक नही चली एक भी बस अंबाला डिपों ने पंजाब बंद को देखते हुए शाम चार बजे तक अपनी एक भी बस का पंजाब रूट पर संचालन नहीं किया। इस कारण पंजाब के अधिकतर यात्री परेशान होते रहे।

इन डिपो की बसें नही गई पंजाब

पंजाब बंद के चलते अंबाला, दिल्ली, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला, यमुनानगर समेत कुछ अन्य डिपो की बसें पंजाब के रूट पर नहीं जा सकी।

फोटो: 11

ताश खेलकर बिताए पांच घंटे

धर्मशाला निवासी नीरज ने बताया कि वह 25 लोग पांच दिन के लिए जयपुर घूमने के लिए गए थे। रविवार की सुबह छह बजे वह ट्रेन के माध्यम से अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद वह धर्मशाला जाने के लिए छावनी बस अड्डे पर आए तो पता चला कि आज पंजाब बंद है। इसलिए बस नहीं जा रही है। इसके बाद से वह सभी समय गुजारने के लिए दोपहर तक बस स्टैंड परिसर में ताश खेलते रहे।

फोटो: 18

चार घंटे तक किया इंतजार

चंडीगढ़ निवासी आशना ने बताया कि वह वह अपनी कोच ज्योति और मैनेजर सुजाता और 20 खिलाड़ियों के साथ तमिलनाडु के डिंडीगुल में हैंडबॉल का मैच खेलने गईं थी। सोमवार की सुबह वह ट्रेन से अंबाला छावनी स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद वह चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर आए तो देखा कि पंजाब बंद है बसें नहीं जा रही है इसके बाद वह सुबह आठ बजे से 12 बजे तक चंडीगढ़ की बस की इंतजार करते रहे लेकिन बसें बहुत कम आ रही थी वह भी बहुत कम।

फोटो: 30

फगवाड़ा के लिए नहीं मिल रही बस

बिहार के जिला गोपालगंज गांव हाकम निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसे परिवार के साथ फगवाड़ा जाना है, लेकिन सुबह से पंजाब की बस नहीं मिल नही है, ट्रेन भी बंद है ऐसे में वह सुबह से बस की इंतजार में बैठे हैं।

फोटो: 31

स्वर्ण मंदिर जाना चाहते थे
गुजरात के साबर घाटा निवासी राजपाल सिंह ने बताया वह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने जा रहा है। लेकिन किसानों के कारण अब वह अंबाला छावनी बस स्टैंड पर फंस गया। दो घंटे से वह बस की इंतजार कर रहा है। पूछताछ केंद्र से भी ठीक जानकारी नहीं मिल रही है।

वर्जन

पीआरटीसी की रोजाना 45 के करीब बसें अंबाला में आती है, पंजाब बंद के कारण सुबह दो बजे ही अंबाला छावनी बस स्टैंड पहुंची, इसके बाद यह बसें देहरादून और हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।

रणबीर सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, पीआरटीसी इंचार्ज।

वर्जन

हरियाणा के विभिन्न डिपो से लगभग 150 के करीब बसें पंजाब की और संचालन करती हैं लेकिन पंजाब बंद के कारण हरियाणा रोडवेज की एक भी बस पंजाब रूट पर नहीं गई। वहीं अंबाला डिपो ने चंडीगढ़ के लिए साहा शहजादपुर पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ भेजी गई है। इससे यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा हिमाचल के लिए भी कुछ बसें रवाना की गई हैं।


विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed