{"_id":"5f5fcc818ebc3e60e90fdb05","slug":"roadways-ambala-news-knl442237169","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत सवारियों के साथ कल से चंडीगढ़ के लिए चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत सवारियों के साथ कल से चंडीगढ़ के लिए चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला से चंडीगढ़ के बीच रोडवेज बसों का परिचालन कल यानि 16 सितंबर से शुरू हो जाएगा। निदेशक राज्य परिवहन चंडीगढ़ की तरफ से लिखित आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में कोविड-19 नियमों का पालन अन्य जरूरी हिदायतें भी जारी की गई हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर 17 और 43 के लिए जिन बसों का संचालन किया जाएगा। उनकी देखरेख व सवारियों को लेकर विभाग की तरफ से आदेश मिले हैं। आदेशों में साफ किया गया है कि सेक्टर 17 चंडीगढ़ और सेक्टर 43 चंडीगढ़ से जो भी सवारियां इन बसों में सवार होंगी उन्हें ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। इसके अलावा जो सवारियां बीच रास्ते से सवार होंगे उनकी टिकट परिचालक ही काटेगा। आदेशों में बताया गया है कि सभी बसें सैनिटाइज होने के बाद ही मार्ग पर संचालित की जाएंगी।
आईएसबीटी सेक्टर 17 और 43 के अलावा चंडीगढ़ से किसी भी सवारी को न उतारा जाएगा और न चढ़ाया जाएगा। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बसों में सिर्फ 50 प्रतिशत यात्री ही सफर करेंगे। आईएसबीटी सेक्टर 17 और 43 से किसी भी बस की एडवांस बुकिंग नहीं की जाएगी। परिचालक सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करने हेतु प्रोत्साहित करें। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बस में चालक, परिचालक व यात्री मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। यूनियन पदाधिकारी जयवीर घनघस ने बताया कि बसों के संचालन को लेकर निदेशालय की तरफ से लिखित आदेश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि 16 से चंडीगढ़ के लिए बसें चलेंगी। मैं छुट्टी पर हूं। कार्यालय जाकर आदेश देखकर ही पूरी जानकारी दे सकता हूं।
-बिजेन्द्र सिंह, बस अड्डा इंचार्ज छावनी।