फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads and drains of City Grain Market will be constructed with one crore 70 lakh

Ambala News: एक करोड़ 70 लाख से बनेंगी सिटी अनाज मंडी की सड़कें व नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains of City Grain Market will be constructed with one crore 70 lakh
अंबाला सिटी। लंबे समय से मांग के चलते नई अनाज मंडी की सड़कों को जल्द ही सुधार होने वाला है। मंडी की सभी सड़कें दोबारा से बनाई जाएंगी। इसके लिए मार्केट कमेटी को एक करोड़ 70 लाख रुपए का बजट जारी हुआ।
विज्ञापन

पूरी मंडी में तारकोल और इंटरलॉक्यूटर टाइलों से सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही नालियों को भी फिर से बनाया जाएगा। धान का सीजन पूरा होते ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंडी के दूसरे द्वार की तरफ इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़क बना दी गई है। सीजन के कारण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ गया था। लंबे समय से मंडी की सड़कों की खस्ता हालत होने के कारण किसानों व आढ़तियों को परेशानी होती है। नालियों में भी टूट- फूट अधिक होने के कारण इनमें गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बारिश के समय मंडी में जलभराव हो जाता है। इससे फसल को भी नुकसान होता है। मंडी की पिछली तरफ बनी नालियां गंदगी से अटी रहती है। आढ़तियों को ट्रक भरवाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहजादपुर मंडी में भी बनेगी नई सड़कें
सिटी के साथ- साथ शहजादपुर अनाज मंडी में भी सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। यहां की सड़कें भी लंबे समय से खराब हैं। किसान और आढ़ती भी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। मार्केट कमेटी ने इसके लिए भी एक करोड़ से सीमेंट की सड़क बनाई जाएगी। इससे सैकड़ों किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंडियों को मिले नए शेड
मंडियों की हालत सुधारने के साथ-साथ विभिन्न मंडियों में शेड भी नए लगवाए गए हैं। जिनमें अंबाला सिटी में एक शेड, मुलाना में एक, बराड़ा, नारायणगढ़ में भी दो शेड नए लगाए गए हैं। इसमें एक शेड का कार्य जारी है।

वर्जन
सिटी अनाज मंडी में तारकोल और इंटरलॉकिंग टाइल से नई सड़कें बनाई जाएंगी। इससे अनाज मंडी में जलभराव की स्थिति भी नहीं बनेगी। इसके साथ ही वाहनों को आने-जाने में भी परेशानी नहीं होगी।
-नवीन कुमार कार्यकारी अभियंता, मार्केट कमेटी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed