{"_id":"60355d118ebc3ee95b11fd97","slug":"riyana-roadways-bus-start-meerut-to-ambla-ambala-news-knl62088976","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद मेरठ के लिए चली हरियाण रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल बाद मेरठ के लिए चली हरियाण रोडवेज बस
विज्ञापन
लगभग 10 साल बाद मंगलवार यानी 23 फरवरी को छावनी बस अड्डे से मेरठ के लिए बस सेवा शुरू हुई। बस दोपहर 12.30 बजे रवाना हुई। मेरठ के लिए चली बस में सभी सीटें आधे घंटे मेें ही भर गई। रोडवेज ने सफर के लिए प्रति व्यक्ति किराया 290 रुपये निर्धारित किया है। मेरठ से बस के चलने का समय अगले दिन सुबह 6.30 निर्धारित किया गया है।
यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए अंबाला डिपो महाप्रबंधक मनीष सहगल की अगुवाई में नए आयाम स्थापित कर रहा है। पहले जहां अड्डे की व्यवस्थाएं सुधारने का कार्य किया गया। वहीं, सुरक्षा को लेकर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, अब इसी कड़ी में अलग-अलग लंबे रूटों पर भी ट्रेनों की तर्ज पर बसें चलाने का फैसला किया। इसकी शुरुआत छावनी बस अड्डे से की गई। मंगलवार दोपहर छावनी बस अड्डे से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा की शुरूआत की गई क्योंकि यात्रियों की तरफ से लगातार आग्रह प्राप्त हो रहे थे कि यूपी के सहारनपुर से भी आगे बसों को संचालन किया जाए। इससे पहले यूपी की बसें ही मेरठ से आवागमन कर रही थी। यात्रियों के आग्रह को हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक अंबाला डिपो ने स्वीकार किया और तय योजना अनुसार बस का संचालन किया।
खोला विशेष काउंटर
बस लगभग 12 बजे छावनी बस अड्डा पहुंच गई थी। अड्डे पर मौजूद सवारियों को जब सूचना प्रणाली के माध्यम से मेरठ बस सेवा की जानकारी मिली तो उन्होने तुरंत अड्डे पर खोले गए विशेष काउंटर पर लाइन लगाकर टिकटें लेने शुरू कर दी। रोडवेज कर्मचारियों ने भी प्रत्येक यात्री से 290 लेकर सीट नंबर के साथ टिकट दी। बस में बैठी सवारियों ने अंबाला डिपो का आभार प्रकट किया और जल्द ही अन्य रूट पर भी लंबी दूरी की बसें चलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
2010 में हो गई थी बंद
अंबाला से पहले मेरठ के लिए दो बसों का आवागमन होता था, लेकिन सवारियों की कमी और सुरक्षा कारणों के कारण बस का संचालन बंद हो गया था। यह पहला मौका था जब अंबाला डिपो ने लगभग 10 साल बाद दोबारा अंबाला-मेरठ रूट पर बस का संचालन कर, यात्रियों की मांग को पूरा किया है।
पांच घंटे में पूरा होगा सफर
अंबाला से मेरठ की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है। बस पांच घंटे में मेरठ पहुुंचेगी। बीच रास्ते बस जगाधरी-यमुनानगर और सहारनपुर अड्डों पर ही रुकेगी।
जल्द चलेगी अंबाला-लखनऊ
अंबाला से दूूसरी बस जल्द ही लखनऊ के लिए चलेगी। बस को मोडिफाई करने का काम अंतिम चरण में है। रूट प्लान व सर्वे पूरा हो चुका है। बस को पहले खाली बद्दी भेजा जाएगा और वहां से सवारियां लेने के बाद बस छावनी बस अड्डा आएगी और फिर यहां से वह दिल्ली होते हुए लखनऊ जाएगी।
यात्री सुविधा में विस्तार
पंजाब और हिमाचल में काफी संख्या में यूपी और बिहार के लोग काम करते हैं। अभी ट्रेनों का संचालन भी पूरी तरह से नहीं हो पाया है। यात्रियों से प्राप्त आग्रह के बाद ही मेरठ के लिए बस का संचालन किया गया है, जल्द ही लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी।
- मनीष सहगल, महाप्रबंधक अंबाला डिपो