फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Riya first in poster making and slogan competition

Ambala News: पोस्टर मेकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में रिया प्रथम

Fri, 18 Jul 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 18 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Riya first in poster making and slogan competition
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग व स्लोगन में रिया प्रथम, प्रांजल द्वितीय, दिती तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम, आरुषि द्वितीय व वंशिका तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में गौरवी प्रथम, निष्ठा द्वितीय और गार्गी तृतीय रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीन ने बताया कि विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस प्रतिवर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। जो न्याय, उत्तरदायित्व और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक भावना का उत्सव है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला संस्था की ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे में जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के अंत में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली, अनमोल जैन, अरविंद जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed