फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Riya and Upasana seriously injured in the accident, fighting for their lives

Ambala News: हादसे में गंभीर रूप से जख्मी रिया व उपासना लड़ रहीं जिंदगी की जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Riya and Upasana seriously injured in the accident, fighting for their lives
अंबाला। दिल्ली-अंबाला हाईवे पर मोहड़ा के पास सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैवलर तेज रफ्तार में आती है और आगे खड़े ट्रक से टकरा जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। उधर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय रिया और 15 वर्षीय उपासना अभी आदेश अस्पताल में उपचाराधीन हैं और आईसीयू में जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। साथ ही परिवार के चार और सदस्य विशाल, शिवानी, नवीन व अनुराधा भी आदेश अस्पताल के वार्ड में उपचाराधीन हैं। जबकि काबू किए ट्रक चालक को पड़ाव पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विदित हो कि बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र स्थित भोपतपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह 23 मई को परिवार व रिश्तेदारों सहित माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए टैंपो ट्रैवलर से जा रहे थे। तभी अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा गांव के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैवलर पलट गया और छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग जख्मी हो गए। मामले में पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया था कि टैम्पो ट्रैवलर उस ट्रक को क्रॉस करने लगी तो ट्रक चालक ने बिना साइन दिये वाहन को एक दम दाहिनी तरफ मोड़कर टैम्पो ट्रैवलर में बांई साइड से कट मार दिया। हादसे में टैम्पो ट्रैवलर हाईवे पर ही पलट गया और सवारियां नीचे दब गईं थीं। अब पड़ाव थाना पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर पूछताछ की है। साथ ही शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त की है। दूसरी ओर परिजन आदेश अस्पताल में उपचाराधीन दोनों बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed