फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rising water levels in the Tangri River led to waterlogging in residential colonies; residents staged a road blockade.

Ambala News: टांगरी में जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों में जलभराव, लोगों ने लगाया जाम

Sat, 11 Jul 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 11 Jul 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Rising water levels in the Tangri River led to waterlogging in residential colonies; residents staged a road blockade.
अंबाला। अंबाला कैंट में टांगरी नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी आने से टांगरी की जद में बनी कॉलोनियों में पानी भर गया।
विज्ञापन

गलियों व घरों में पानी घुसता देख लोग सामान लेकर छतों पर चढ़ गए तो कुछ लोग बांध पर ही सामान लेकर आ गए। गलियों में पानी घुसने से लोगों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने टांगरी बांध की सड़क को जाम कर दिया।

इसमें महिलाएं सड़क के बीचों बीच बैठ गईं तो युवाओं ने प्रशासन के इंतजामों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। 30 मिनट तक जाम लगा रहा इसके बाद एसडीएम और पुलिस अधिकारियों, स्थानीय पार्षद हरमिंदर सिंह हीरा के बीचबचाव के बाद लोग शांत हुए और जाम खोला। टांगरी की जद में बनी कॉलोनियों में रहने वाले आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रशासन से कई बार मिन्नतें की कि उनकी तरफ भी टांगरी को गहरा किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed