फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Risal defeated Phool Chand by the least number of votes, the margin of victory was also in Mullana's name

Ambala News: रिसाल ने फूलचंद को हराया सबसे कम वोट से, जीत का अंतर भी मुलाना के नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Risal defeated Phool Chand by the least number of votes, the margin of victory was also in Mullana's name
मुलाना। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबला कड़ा हो रहा है। जिले में सभी चार विधानसभा शहर, छावनी, मुलाना और नारायणगढ़ में मुकाबला दिलचस्प है। मुलाना विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भी पिछले चुनाव भी रोमांचक रहे हैं।
विज्ञापन

इस सीट पर भी कभी निर्दलीय प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की तो कभी कांग्रेस को सबसे कम अंतर से हार मिली। 1996 के चुनाव की बात करें तो समता पार्टी के रिसाल सिंह को 22 हजार 592 वोट मिले थे और कांग्रेस के फूलचंद मुलाना को 20 हजार 930 वोट मिले थे। रिसाल सिंह एक हजार 662 वोट से जीते थे। यह जीत इस सीट पर अभी तक सबसे कम अंतर की जीत रही।
विज्ञापन

इसी तरह 1982 में निर्दलीय फूल चंद को 32 हजार 727 मिले। कांग्रेस के शेर सिंह को 18 हजार 394 वोट मिले। तब फूल चंद 14 हजार 333 वोट से जीते थे। यह इस सीट पर सबसे ज्यादा वोट के अंतर की जीत रही थी। इसके अलावा 2019 में भी मुकाबला कड़ा रहा था। इस मुकाबले में कांग्रेस के वरुण चौधरी दूसरे सबसे कम अंतर 1688 वोट से जीते थे। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के पांच, भाजपा के दो, इनेलो के दो, समता पार्टी, जनता पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एक-एक बार विधायक चुना गया है। इस सीट पर एक बार निर्दलीय विधायक भी चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... किस चुनाव में कौन से प्रत्याशी कितने अंतर से जीते
-1967 में आरपीआई से आर प्रसाद को 16 हजार 694 वोट मिले थे। कांग्रेस के एस राम को 12 हजार 321 वोट मिले। आर प्रसाद 4 हजार 373 वोट से जीते।

-1968 में कांग्रेस के राम प्रकाश को 16 हजार 830 वोट मिले। आरपीआई के राम प्रसाद को 10 हजार 179 वोट मिले। रामप्रकाश 6 हजार 651 वोट से जीते।

-1972 में कांग्रेस के फूल चंद को 24 हजार 140 वोट मिले। एबीजेएस के सूरजभान को 13 हजार 41 वोट मिले। फूल चंद 11 हजार 99 से जीते।

-1977 में जनता पार्टी से शेर सिंह को 22 हजार 351 वोट मिले। कांग्रेस के फूल चंद को 16 हजार 472 वोट मिले। शेर सिंह 5 हजार 879 वोट से जीते।

-1982 में निर्दलीय फूल चंद को 32 हजार 727 मिले। कांग्रेस के शेर सिंह को 18 हजार 394 वोट मिले। फूल चंद 14 हजार 333 वोट से जीते।

-1987 में भाजपा के सूरजभान को 31 हजार 644 वोट मिले। कांग्रेस के फूल चंद को 25 हजार 202 वोटे मिले। सूरजभान 6 हजार 442 वोट से जीते।

-1991 में कांग्रेस से फूल चंद मुलाना को 23 हजार 961 वोट मिले। एचवीपी के फकीर चंद को 13 हजार 254 वोट मिले। फूल चंद 10 हजार 707 वोट से जीते।

-1996 में समता पार्टी के रिसाल सिंह को 22 हजार 592 वोट मिले। कांग्रेस के फूल चंद को 20 हजार 930 वोट मिले। रिसाल सिंह 1 हजार 662 वोट से जीते।

-2000 में इनेलो से रिसाल सिंह को 40 हजार 682 वोट मिले। कांग्रेस से फूल चंद मुलाना को 35 हजार 560 वोट मिले। रिसाल सिंह 5 हजार 122 वोट से जीते।

-2005 में कांग्रेस के फूल चंद मुलाना को 46 हजार 67 वोट मिले। इनेलो के रिसाल सिंह को 36 हजार 937 वोट मिले। फूल चंद मुलाना 9 हजार 130 वोट से जीते।

-2009 में इनेलो के राजबीर सिंह को 47 हजार 185 वोट मिले। कांग्रेस के फूल चंद मुलाना को 44 हजार 248 वोट मिले। राजबीर सिंह 2 हजार 937 वोट से जीते।

-2014 में भाजपा की संतोष चौहान सारवान को 49 हजार 970 वोट मिले। इनेलो के राजबीर बराड़ा को 44 हजार 321 वोट मिले। संतोष चौहान सारवान 5 हजार 649 वोट से जीती।

-2019 में कांग्रेस के वरुण चौधरी को 67 हजार 51 वोट मिले। भाजपा के राजबीर सिंह को 65 हजार 363 वोट मिले। वरुण चौधरी 1 हजार 688 वोट से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed