फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   retired Subedar father of Major received threat over phone in Ambala, accused said Will misdeed with family

Ambala: मेजर के पिता रिटायर सूबेदार को मिली फोन पर धमकी, आरोपी बोला- परिवार के साथ करेगा दुष्कर्म

Thu, 08 Feb 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

अंबाला में रिटायर सूबेदार को धमकी मिली है। आरोपी ने फोन कर गाली गलौज के बाद सम्पूर्ण परिवार के साथ दुष्कर्म एवं दुर्व्यवहार करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
retired Subedar father of Major received threat over phone in Ambala, accused said Will misdeed with family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला की डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-बी निवासी रिटायर सूबेदार को फोन पर अपशब्द के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित रिटायर सूबेदार के बेटा व बेटी भी सेना में मेजर के पद पर कार्यरत है। आरोप लगाया है कि गाली गलौज के बाद आरोपी ने सम्पूर्ण परिवार के साथ दुष्कर्म एवं दुर्व्यवहार के लिए भी धमकाया। पंजोखरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत निवासी एक आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


हालांकि यह परिवारिक मामला है और धमकाने वाला भी रिश्तेदार ही है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला है और 15 साल से वह डिफेंस कॉलोनी में रह रहा है। बेटा व बेटी भी सेना में उच्च पद यानी मेजर है। आरोपी सोनीपत का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की। साथ ही सम्पूर्ण परिवार के साथ दुष्कर्म एंव दुर्व्यवहार के लिए धमकाया। आरोप लगाया कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही गैर सामाजिक एवं गैर कानूनी रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी से उसे व परिवार की सुरक्षा का खतरा है और वह जान-माल की हानि पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
फोन पर धमकी देना वाला शिकायतकर्ता का भांजा है और यह परिवारिक मामला है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर विक्रांत, थाना प्रभारी पंजोखरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed