फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired Subedar cheated of thousands

रिटायर्ड सूबेदार के साथ हजारों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar cheated of thousands
अंबाला। सेना से रिटायर्ड सूबेदार से कोका कोला कंपनी के एरिया मैनेजर ने कोल्डड्रिंक लेने और कंपनी द्वारा फ्रिज देने की बात कहकर 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में गुणपाल ने बताया कि वह बब्याल का निवासी है और आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड है। उसने अपने घर पर किरयाने की दुकान खोली हुई है। छह मार्च 2022 को दुकान पर बैठा था तभी उसके पास नवीन कुमार निवासी ट्यूबवेल कॉलोनी महेश नगर आया। उसने कहा कि वह कोका कोला कंपनी का एरिया मैनेजर है और उनकी कंपनी साहा में है। कंपनी कोल्डड्रिंक की होम डिलीवरी करती है। 12 हजार रुपये का सामान लेने पर कंपनी अपना फ्रिज सामान रखने के लिए देती है। उसने कहा कि पहले केवल चार हजार रुपये देने हैं बाकी रुपये किस्तों में देने हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि यह राशि आप नकद या गुगल पे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके बाद उसने चार हजार रुपये अपने बेटे नवीन कुमार के गुगल पे से ट्रांसफर कर दिए। यह अकाउंट बेटे की पत्नी उर्मिला देवी के नाम से है। आरोपी ने कहा कि कल सुबह आपका सामान आ जाएगा और दुकान से चले गए। इस तरह से ठग ने झूठ बोलकर उससे तीस हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed