फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired pharmacist got hit by changing card in ATM

एटीएम में कार्ड बदल सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट को लगाई चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Retired pharmacist got hit by changing card in ATM
एक ठग ने डेबिट कार्ड बदलकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त महिला चीफ फार्मासिस्ट को 119464 रुपये की चपत लगाई है। ठग ने दो बार में 40-40 हजार रुपये नकद निकाले और 39464 रुपये की पंजाब के राजपुरा के शॉपिंग सेंटर से खरीदारी की। महिला की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टैगोर गार्डन अंबाला निवासी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट सुमन मोंगा के पुत्र विभोर मोंगा ने बताया कि उनकी माता 14 नवंबर को महेश नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गई थी। वहां पहले से एक युवक खड़ा था। मदद करने के नाम पर युवक ने धोखे से उनकी मां का डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसकी मां घर आ गई। वहां उन्हें फोन पर उनके खाते से दो बार में 40-40 हजार रुपये निकलने और तीन बार में 39464 रुपये की खरीदारी का भुगतान करने का संदेश प्राप्त हुआ। उन्होेंने बैंक जाकर पता किया तो उन्हें डेबिट कार्ड बदले जाने और ठगी होने का पता चला।
विज्ञापन

विभोर मोंगा ने बताया कि इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी मां के खाते से राजपुरा के एक शॉपिंग सेंटर में की गई खरीदारी का भुगतान तीन बार में उनकी मां के खाते से किया गया है। वहीं पुलिस बैंक और राजपुरा के शॉपिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिए ठग की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed