{"_id":"669ef87b9a0164f0720f1056","slug":"result-of-second-online-counseling-will-be-declared-on-25th-ambala-news-c-36-1-amb1003-126651-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 25 को
विज्ञापन
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की फोटो।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में बची सीट के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। दूसरी काउंसलिंग के तहत सीट विकल्प भरने के लिए पोर्टल खुला।
अभ्यर्थियों ने अपनी पसंदीदा ब्रांच में पहले दिन सीट विकल्प भरे। यह सीट विकल्प 24 जुलाई तक भरे जाएंगे। 25 जुलाई शाम 5 बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। 26 से 29 जुलाई तक सीट आवंटित होने वाले संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। संस्थान में 8 कोर्स में 600 सीट हैं। इनमें से 345 सीट भर चुकी हैं।
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि आवेदकों को दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए चाहिए कि वह अपनी प्राथमिकता व पसंद के आधार पर ज्यादा से ज्यादा विकल्प का चयन करें व भरें।
विज्ञापन
कल तक भर सकते हैं सीट विकल्प
दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का कार्य 24 जुलाई रात 11:59 बजे तक रहेगा। विकल्प भरने के बाद, विकल्पों को लॉक जरूर करें। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 25 जुलाई शाम पांच बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसको आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर देख सकते है व अपना प्रोविजनल सीट आवंटन का लेटर प्रिंट कर सकते है। आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम चार बजे तक उस संस्थान में जाए, जहां पर उसको सीट का आवंटन हुआ है। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए, जो उसके प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में लिखे हुए है। जो आवेदक 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम चार बजे तक आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।
वर्जन
दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थी 24 जुलाई तक पोर्टल पर सीट विकल्प भर सकेंगे। सोमवार को भी संस्थान में अभ्यर्थी बची सीट की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। सभी कोर्स में अभ्यर्थियों का रुझान देखने को मिल रहा है।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।