फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Remand ends, three accused including Bhushan sent to jail

Ambala News: रिमांड खत्म, भूषण सहित तीन आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Remand ends, three accused including Bhushan sent to jail
नारायणगढ़ थाने में एकत्रित अंधेरी से आए मृतका सोनिया के परिजन व ग्रामीण।
नारायणगढ़। रतौर हत्याकांड में बुधवार को आरोपियों की एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। इसके बाद तीनों को नारायणगढ़ स्थित कोर्ट में पेश किया। जहां से मुख्य आरोपी भूषण समेत तीनों आरोपियाें को जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियारों बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है। इसे सुबूत के तौर पर पुलिस ने सुरक्षित रख दिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान भी पुलिस ने मुख्य आरोपी से कई तरह से प्रश्न पूछे, हर प्रश्न के उत्तर बिना किसी शिकन के आरोपी देता रहा। जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों में इतनी हिम्मत नहीं दिखी। दरअसल पुलिस ने एक दिन पहले मंगलवार को कोर्ट से तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मांगा था। मगर स्थानीय क्षेत्र होने की बात कहकर कोर्ट ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया था। इसमें जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ेगी कोर्ट में आरोपियों को ट्रायल के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन

इन आरोपियों को नारायणगढ़ कोर्ट से पुलिस सीधा अंबाला की सेंट्रल जेल में लेकर आई। जहां तीनों आरोपियों का समय बीतेगा। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। सभी आरोपियों की मोबाइल टावर लोकेशन, फिंगर प्रिंट साक्ष्यों, डीजल डालकर जलाने वाली लकड़ी साक्ष्यों को अच्छे से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंड़ासी घर में तो खेत में दबाई थी कुल्हाड़ी
रिमांड के दौरान पुलिस ने जब पूछताछ की तो मुख्य आरोपी भूषण ने बताया कि जिस गंड़ासी से हमले किए वह अपने घर में ही छिपाई है। खास बात है कि यह गंडासी आम नहीं थी बल्कि गन्ने काटने वाली गंडासी थी। इसके साथ ही घर पास ही खेत में कुल्हाड़ी भी पुलिस को मिल गई। वहीं कुछ और दूर जाकर डंडा भी बरामद हो गया, जिससे भूषण और अन्य आरोपियाें ने हमला किया था। इसके साथ ही आरोपी भूषण ने अपनी मां को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा था वह ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


सोनिया के परिजन पहुंचे थाने

इस मामले में सात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें चार की गिरफ्तारी दिखाई गई है। अन्य आरोपियों में शामिल भूषण की साली, दो नाबालिग बच्चे बताए जा रहे हैं। इनको पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद छोड़ दिया। इसके बाद बुधवार को मृतक हरीश की पत्नी सोनिया के परिजन अंधेरी गांव से एकजुट होकर नारायणगढ़ थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाना प्रभारी को कहा कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद एसएचओ ने उन्हें समझाया कि पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, मामले में संलिप्त हर व्यक्ति को पुलिस पकड़ेगी। ग्रामीण धैर्य का परिचय दें। मामले में पुलिस पूरी सजगता से कार्रवाई कर रही है।

नारायणगढ़ थाने में एकत्रित अंधेरी से आए मृतका सोनिया के परिजन व ग्रामीण।

नारायणगढ़ थाने में एकत्रित अंधेरी से आए मृतका सोनिया के परिजन व ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed