फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana ITI Admission 2021: Now you can apply for admission in ITI till October 4

Haryana ITI Admission 2021: अब चार अक्तूबर तक कर सकते हैं आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana ITI Admission 2021: Now you can apply for admission in ITI till October 4
हरियाणा आईटीआई प्रवेश 2021 - फोटो : DEMO

जो छात्र अभी तक आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं उनके लिए राहत भरी खबर है। अब छात्र 4 अक्तूबर तक आईटीआई में दाखिला लेने के आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर रखी गई थी। वहीं इस बार अंबाला की सभी आईटीआई में लगभग 20 हजार आवेदन पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


छात्रों की रुचि को देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा निदेशालय ने इस तारीख को बढ़ा दिया है। 30 सितंबर तक केवल राजकीय आईटीआई में ही दाखिला लेने के लिए 10 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिए। अगर जिले की अन्य 8 राजकीय आईटीआई की बात करें तो सभी आईटीआई में कुल 16 हजार आवेदन आ चुके हैं। चूंकि अब आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ने से आईटीआई में दाखिला लेने वालों के लिए फिर एक बार अच्छा मौका है। उम्मीद जताई जा रही है जिले की सभी आईटीआई में करीब-करीब 20 से 22 हजार आवेदन पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क का मिला आवेदकों को लाभ
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदकों को काफी लाभ मिल रहा है। जहां पर अवकाश वाले दिन भी आवेदक दाखिला करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा महिला छात्राओं की संख्या भी अन्य के मुकाबले साल के मुकाबले काफी अच्छी है। केवल लड़कों की आईटीआई ही नहीं, राजकीय महिला आईटीआई में भी आवेदनों की स्थिति काफी बेहतर हैं। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि आवेदनों की स्थिति काफी अच्छी रही है। उम्मीद है कि बढ़ते दिनों के साथ यह संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed