फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rehearsal for International Yoga Day

Ambala News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए की रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Rehearsal for International Yoga Day
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में पूर्वाभ्यास किया। डीसी डाॅ. शालीन के मार्गदर्शन में आयोजित रिहर्सल का शुभारंभ एसडीएम दर्शन कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए। योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और वह मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि योग से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि योग के महत्व को आज पूरा विश्व जान चुका है और इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में किया जाएगा। इसी तर्ज पर खंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ नवीन आहूजा ने कहा कि 19 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल सुबह 6 बजे होगी। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष और कर्मचारी भाग लें। उन्होंने कहा कि योगा दिवस कार्यक्रम में आमजन भी भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस की फाइनल रिहर्सल में पुलिस, स्वास्थ्य, आयुष, स्कूली बच्चे, अध्यापक, नेहरू युवा केन्द्र, रेडक्रास, पतंजलि योग पीठ तथा भारतीय योग संस्थान सहित अन्य संस्थाएं और सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुंचकर इसमें भाग लें। इस अवसर पर मंच संचालन डाॅ. संदीप मलिक द्वारा किया गया और आयुष विभाग से नीरू अग्रवाल, भारतीय योग संस्थान से विशाल वर्मा की ओर से प्रोटोकाल अनुसार योगाभ्यास कराया गया।

उन्होंने योग, प्राणायाम व ध्यान की विभिन्न क्रियाओं के लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीएसओ डॉ. प्रवीन कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed