फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Registration of crops starts after internet service is restored

Ambala News: इंटरनेट सेवा बहाल होने पर फसलों का पंजीकरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Registration of crops starts after internet service is restored
अंबाला शहर में ​​​स्थित कृ​षि विभाग की तस्वीर। संवाद
अंबाला सिटी। पिछले 14 दिनों से इंटरनेट सेवा बंद पड़ी थी। जिसके कारण आम जन के साथ साथ किसान वर्ग को भी परेशानी हो रही थी। इंटरनेट बंद होने के कारण ओटीपी भी नहीं आ रहे थे। जिसके चलते मेरी फसल मेरा ब्यौरा और क्रॉप कटिंग के तहत फसलों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। लेकिन रविवार से इंटरनेट सेवा एक बार फिर से बहाल कर दी गई है। जिसके चलते फसलों का पंजीकरण पहले की तरह शुरू हो गया है। जिससे किसानों को फसलों की बिक्री में आसानी होगी।
विज्ञापन




62 प्रतिशत पंजीकरण हुआ पूरा



जिला अंबाला में 2 लाख 95 हजार 429 एकड़ में फसलों का पंजीकरण किया जाना है। कृषि विभाग द्वारा 22 फरवरी तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत 62 प्रतिशत फसलों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। इंटरनेट न चलने के कारण पंजीकरण में देरी हो रही थी। फसलों के पंजीकरण से सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिलता है। इसके साथ ही किसी प्राकृतिक आपा धापी के कारण फसल को नुकसान होता है तो फसल बीमा का भी लाभ मिलता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेती उपकरण खरीदने के लिए भी किसान को अपनी फसल को पंजीकृत करवाना जरूरी होता है।
विज्ञापन








वर्जन



विभाग के पास तो इंटरनेट सुविधा थी लेकिन किसानों को अपनी फसलों के पंजीकरण के लिए ओटीपी नहीं मिल पा रहे थे। जिसके कारण पंजीकरण में देरी हो रही थी। लेकिन अब फिर से काम सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंजीत, एएसओ, कृषि विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed