फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Register the claims and objections of voter lists by November 30

मतदाता सूचियों के दावे-आपत्तियां 30 नवंबर तक करवाएं दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Register the claims and objections of voter lists by November 30
अंबाला। 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 30 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकती है तथा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का आगामी 20 दिसंबर तक निपटारा किया जाएगा। इससे कि 5 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूचीे में नाम दर्ज करवाने, नाम हटवाने तथा बूथ बदलवाने व शुद्घिकरण के लिए संबंधित फार्म भरकर जमा करवाएं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जा चुका है। जिलावासी आगामी 30 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। इस दौरान आयोग कि हिदायतों अनुसार शनिवार व रविवार 13 व 14 नवंबर तथा 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान के तहत सभी बूथ स्तर अधिकारी अपने मतदान बूथों पर उपस्थित होकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। निर्धारित अवधि तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed