फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   reeharsil-pt-

भगड़े, पीटी रिहर्सल में बच्चों ने बहाया पसीना

Tue, 09 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 09 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
reeharsil-pt-
‌िररिहसऱ्र्सल
अंबाला सिटी। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी में किया जायेगा। इस कार्यक्रम को हर्षोउल्लास व गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा मास पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुलिस व मार्च पास्ट की अन्य टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट का पूर्वायास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्रालय हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव  कमल गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। बच्चों द्वारा 1 अगस्त से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है जबकि पुलिस की अन्य टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के लिए अपने स्तर पर पूर्वायास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस जिला स्तरीय समारोह में फरुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने भंगड़ा, सेंट जोसेफ स्कूल अंबाला शहर की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य, कान्वेंट ऑफ सैक्रेड हर्ट अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, चमन वाटिका कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर की छात्राओं ने खुले में शौच मुक्त भारत, पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के संदेश पर आधारित कार्यक्रम ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया, सिसेल कान्वेंट स्कूल अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफ एक्सन नृत्य तथा एसडी विद्या स्कूल अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह में राष्ट्रीय गान सिसेल कान्वेंट स्कूल अंबाला छावनी और कान्वेंट ऑफ सैक्रेड हर्ट अंबाला छावनी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार पीटी शो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड़, बकरा मार्केट, मेन ब्रांच, सेवा समिति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरुखा खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिख कन्या उच्च विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार और एसडी कन्या महाविद्यालय के 800 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। पीटी शो का अभ्यास डीसी मॉडल स्कूल अंबाला छावनी के बैंड की धुन पर किया गया जबकि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर सिख कन्या विद्यालय अंबाला छावनी का बैंड राष्ट्रीय गान की धुन बजाएगा।

बराड़ा में भी तैयारियां जोरों पर
बराड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां को लेकर आज एसएमएस कालेज बराड़ा में नायब तहसीलदार दर्पण कबोज की देखरेख में रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों ने कई प्रस्तुतियां पेश की। मंच संचालन हिंदी प्राध्यापक मंजू शर्मा ने किया।
नायब तहसीलदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है और हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी व कर्तव्य बनता है कि इस पर्व को बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा योगा, टिपरी सहित कल्चरल प्रोग्रामों की प्रस्तुति पेश की जाएगी जिसमें राजकीय कन्या हाई स्कूल मुलाना के बच्चों द्वारा डंबल, गुरू नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खान अहमदपुर के बच्चों द्वारा टिपरी, विश्वकर्मा हाई स्कूल मुलाना व डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंबला के बच्चों द्वारा योगा व एसपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल उगाला व ई-मैक्स इंटरनेशनल स्कूल गोला के बच्चों द्वारा भांगडा, पीएससी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा के बच्चों द्वारा प्यार बांटते चलो सोंग व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा के बच्चों द्वारा हरियाणवी गीत की प्रस्तुति पेश की गई।

इसके साथ-साथ डिवाईन ग्लोरी पब्लिक स्कूल धनौरा के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, सिगंस हाई वलर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ के बच्चों पंजाबी गीत की प्रस्तुति दी गई। एसएमएस कालेज के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर बीईओ साहा सुशीला ढिल्लो, प्रिंसिपल रेनू अग्रवाल, लेक्चरर पंजाबी दलजीत कौर, लेक्चरर संगीत पुष्पा सहित कालेज स्टाफ के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed