फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   red

परिषद में न मैरिज का रिकॉर्ड न स्ट्रीट लाईट रजिस्ट्रर मेंटेन, प्रशासक ने टैक्स ब्रांच शिफ्ट करने के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
red
नगर परिषद अंबाला छावनी के प्रशासक एसडीएम सुुभाष सिहाग ने बुधवार ने कार्यालय का दौरा किया। दौरे के दौरान प्रशासक को मैरिज रजिस्ट्रेशन और स्ट्रीट लाइट की शिकायतों के रजिस्ट्रर और रिकॉर्ड मेंटेन नहीं मिले हैं। प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट के ठेकेदार को जहां लताड़ लगाई है तो वहीं दोनों ही ब्रांच से आज तक के हिसाब-किताब के साथ रजिस्टर मेंटेन मांगा है। इसके अलावा प्रशासक ने ईओ विनोद नेहरा को आदेश दिए हैं कि स्थापना शाखा की पहली मंजिल पर स्थित टैक्स शाखा को नीचे की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएं।
विज्ञापन

ब्रांच में जाने के लिए बुजुर्गों का आना-जाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा उम्रदराज के साथ-साथ बीमार व्यक्ति भी इस ब्रांच में नहीं जा सकते। इसीलिए प्रशासन ने ब्रांच का दौरा भी किया और काम काज के बारे में पूछा कि यहां कौन-कौन से कार्यों के लिए जनता आती है। हालांकि, प्रशासक इस ब्रांच को पहले भी नीचे शिफ्ट करने के आदेश दे चुके थे लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसीलिए उन्होंने अब दोबारा निगम अफसरों को ब्रांच शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिक सुविधा केंद्र की विभिन्न कैबिन में जाकर रिकॉर्ड चेक किया और कर्मचारियों से पूछताछ भी की। कुछ कैबिन पर ताला लटका था जिसे खुलवा कर चेक किया। इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रीसिटी ब्रांच का भी उन्होंने दौरा किया है। प्रशासन को जांच के दौरान खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें काफी मिली हैं। इसके अलावा कितने शिकायतें दर्ज हुई और कितनी शिकायतों का निवारण हुआ है इसका कोई भी हिसाब किताब निरीक्षण के दौरान प्रशासक को नहीं मिला है। ऐसे में खासकर बिजली ठेकेदार और ब्रांच से जुड़े कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वह अपना काम समय पर गंभीरता के साथ पूरा करें। यदि वह अपने स्तर पर किसी भी काम को लटकाएंगे तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई करने में भी किसी तरह की लिहाजदारी नहीं बरती जाएगी। उधर, नप कार्यालय में मिली खामियां के दौरान जब प्रशासक फटकार लगा रहे थे ईओ हंसमुद्रा भी दिखाई दिए। ऐसे में अधिकारियों की गंभीरता और कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

ऑफिस समय में अलमारियां मिली लॉक
टैक्स ब्रांच के निरीक्षण के दौरान प्रशासक को कई अलमारियां ड्यूटी समय में भी लॉक मिलीं। जिन्हें खटखटका कर भी प्रशासक ने देखा और अलमारी खोल कर उसे चेक भी किया गया। इसके अलावा सर्दी के मौसम में रखे गए कुलर को भी उन्होंने किसी स्टोर या साइड में रखने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई थी उन्हें दूर करने के आदेश दिए गए हैं। ब्रांच को नीचे शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं ताकि जनता को दिक्कत न हो। स्ट्रीट लाइटों और मैरिज की फाइलों का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं था जिसको पूरा करने के आदेश दिए गए हैं और स्ट्रीट लाइट ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर स्ट्रीट लाट की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
- सुुभाष सिहाग, प्रशासक एवं एसडीएम अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed