फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   recovery in door to door garbage collection

Ambala News: डोर टू डोर कचरा उठान में वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
recovery in door to door garbage collection
अंबाला। कचरा निस्तारण में अलग ही मामला सामने आया है। इसमें कचरा उठाने और उसके अलग-अलग करने वालों से वसूली की जा रही है। इसमें हर गाड़ी से रोजाना 120 से 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस बात के लिए सफाई कर्मचारी सामने भी नहीं आ रहे, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं इसका विरोध करने पर उनसे काम वापस न ले लिया जाए। नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला है। बताया जाता है कि वसूली का यह खेल हर वार्ड में चल रहा है। इसमें कई बड़े लोग इन शामिल हैं। ऐसे में इस मामले के लिए पिछले दो दिनों से चर्चा बनी है। वहीं दूसरी तरफ इस कार्य को कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि वह टेंडर की शर्तों के हिसाब से काम कर रहे हैं। अब सफाई कर्मचारियों से इस प्रकार की वसूली ने नगर निगम में हर किसी को हैरान कर के रख दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम में 40 गाड़ियां और करीब 150 रेहड़ी
नगर निगम डोट टू डो कचरा उठान के लिए करीब 40 गाड़ियां चलाई जाती हैं। वहीं 150 के करीब रेहड़ियों से कचरा उठान किया जाता है। आरोप है कि इन रुपयों को हर वार्ड में सुपरवाइजरों के माध्यम से हर रोज एकत्रित किया जाता है। इस हिसाब से देखें तो हर रोज 40 गाड़ियों से 4800 रुपये एकत्रित किया जाता है। जबकि रेहड़ियों से 50 रुपये के करीब लिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर एक महीने का हिसाब लगाया जाए तो यह आंकड़ा काफी बड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


सफाई कर्मी बोला- कई दिनों से ले रहे हैं रुपये, रसीद भी नहीं देते
इस मामले में एक सफाई कर्मी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पिछले कुछ समय से कचरा अलग करने को लेकर रोजाना 120 रुपये लिए जाते हैं। इसे बाद हम कचरा बेच भी दें तब भी खर्चा नहीं निकलता है। जब इसका विरोध करते हैं तो कार्रवाई करने का डर दिखाते हैं। इस समस्या के कारण हम काफी परेशान हैं। हर सफाई कर्मचारी को अपने वार्ड में यह शुल्क देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कचरा निस्तारण की प्रक्रिया
कचरा निस्तारण पॉलिसी के अनुसार अगर कंपनी कचरा उठान का काम कर रही है तो यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह कचरे को पहले तो अलग-अलग कराए इसके बाद निस्तारित कराए। मगर कुछ स्थानों पर कंपनी कचरा बीनने वालों को यह जिम्मेदारी दे देती है। एक गाड़ी पर कम से कम दो लोगों को ड्राइवर अपने साथ लगा लेता है, जो घरों आने वाले कचरे को मौके पर ही अलग-अलग करते हैं। कचरा बीनने के बाद जो प्लास्टिक या अन्य सामान आया उसे वह बेचकर अपना मेहनताना निकाल लेते हैं। मगर स्थिति यह है कि रोजाना 120 रुपये दे देंगे तो कचरा बेचकर भी वह अपने लिए खर्चा नहीं निकाल सकते हैं। इस मामले में सफाईकर्मियों को शक है कि सुपरवाइजरों के माध्यम से रुपये कंपनी तक पहुंच रहे हैं।

हम नियमानुसार कर रहे काम : कंपनी प्रतिनिधि
इस मामले में कंपनी के प्रतिनिधि मयंक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके टेंडर के हिसाब से वह कार्य कर रहे हैं। वह रुपये नियमानुसार ले रहे हैं। अगर किसी को शिकायत है तो हमें आकर बताए। यह आरोप गलत लगाए जा रहे हैं।



कंपनी की ओर से किसी प्रकार का कचरा बीनने के नाम पर रुपये नहीं लिए जा सकते हैं। अगर किसी सफाई कर्मचारी को दिक्कत है तो वह हमें आकर शिकायत करे हम कार्रवाई करेंगे।
-सुनील दत्त, सीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed