{"_id":"cd28a8048f199951961000508983b520","slug":"recovered-six-million-continues-to-seek-third","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की रिकवरी हुई, तीसरे की तलाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख की रिकवरी हुई, तीसरे की तलाश जारी
अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 08 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। आरोपी ने 19 लाख की ठगी की थी। मामले में मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी काबू हैं। अब पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है। मालूम हो कि बॉबी सक्सेना उर्फ विमल निवासी विवेक विहार दिल्ली ने देहरादून में शाहाबाद के एक युवक सतीश को गुरु नानक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का वादा किया था। इसके लिए सतीश और बॉबी के बीच 19 लाख रुपये की डील हुई। सतीश और बॉबी अंबाला कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र स्थित एक होटल में मिले और पहली किस्त के तौर पर करीब पांच लाख रुपये दिए गए। बाकी पेमेंट देहरादून में संस्थान के बाहर दी गई। शिकायतकर्ता सतीश ने इस ठग को 19 लाख रुपये की पेमेंट कर दी। इसके बाद आरोपी बॉबी सक्सेना लापता हो गया। पुलिस ने इसे दिल्ली से काबू किया। पुलिस अब आरोपी को साथ लेकर इसके नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छह लाख रुपये की रिकवरी कर ली है और तीसरे आरोपी की तलाश है।
‘पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह लाख रुपये की रिकवरी की है। फिलहाल दो आरोपी काबू हैं, तीसरे की तलाश जारी है
संदीप सिंह, इंचार्ज आर्थिक अपराध शाखा
विज्ञापन
‘पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह लाख रुपये की रिकवरी की है। फिलहाल दो आरोपी काबू हैं, तीसरे की तलाश जारी है
संदीप सिंह, इंचार्ज आर्थिक अपराध शाखा