{"_id":"5f07541c8ebc3e635e491617","slug":"record-34-new-corona-positive-in-one-day-ambala-news-knl368290100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: दो दिन कपड़ा मार्केट बंद, 34 नए मामले इनमें पूजा कांपलेक्स के 20 कर्मचारी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: दो दिन कपड़ा मार्केट बंद, 34 नए मामले इनमें पूजा कांपलेक्स के 20 कर्मचारी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को एक दिन में रिकार्ड 34 नए केस सामने आए। इनमें पूजा कांपलेक्स अंबाला शहर से 20 कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं एहतियात के तौर पर प्रशासन ने दो दिन के लिए एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामले और पूजा कांपलेक्स में कोरोना की ताबड़तोड़ दस्तक के चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पूरी मार्केट को दो दिनों तक सैनिटाइज किया जाएगा।
जिले में कोरोना की स्थिति
जिले में कुल 426 कोरोना संक्रमित केस हो गए हैं। 357 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें वीरवार को डिस्चार्ज किए गए 25 मरीज भी शामिल हैं। जिले में अब 64 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 428 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार रहेगा। अब तक जिले में 19 हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं।
पुलिस लाइन में एक और महिला कर्मी संक्रमित निकली
मोची मंडी अंबाला छावनी का 18 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। सर्वे के दौरान इसमें लक्षण पाए गए थे। पुलिस लाइन अंबाला शहर में 36 वर्षीय महिला कर्मी संक्रमित पाई गई है। इससे तीन दिन पहले भी एक महिला कर्मी संक्रमित पाई गई थी। न्यू मॉडल कालोनी अंबाला शहर की 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए करवाया था टेस्ट, निकला कोरोना
नवनीत नगर अंबाला शहर के 40 वर्षीय व्यक्ति जिसने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें वह संक्रमित पाया गया। 20 और 30 वर्षीय युवक बड़ागांव शहजादपुर के सैलून में काम करते थे, संक्रमित पाए गए हैं। 9 वर्षीय बच्ची और 32 वर्षीय महिला सोनिया कालोनी व 36 वर्षीय महिला जोकि मिलाप नगर की रहने वाली हैं, तीनों पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। वहीं 43 वर्षीय व्यक्ति बैंगलोर से आया था संक्रमित पाया गया है। रतनगढ़ की 42 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। 29 वर्षीय युवती जलबेहड़ा रोड अंबाला शहर की रहने वाली है और बैंगलोर से आई थी। जग्गी कालोनी का 40 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से आया था। 17 वर्षीय युवक नारायणगढ़ से संक्रमित पाया गया है।
पूूजा कांपलेक्स के इस तरह मिले संक्रमित
22 वर्षीय मरीज महावीर नगर अंबाला शहर, 35 वर्षीय मरीज बोह अंबाला छावनी, 40 वर्षीय मरीज अंबाला सिटी मोती नगर, 28 वर्षीय मरीज पटेल रोड हरी मंदिर के पास, 28 वर्षीय कैथ माजरी, अंबाला सिटी, 22 वर्षीय रतनगढ़ अंबाला शहर, 34 वर्षीय रेलवे रोड अंबाला शहर, 30 वर्षीय शालिमारी कालोनी अंबाला शहर, 29 वर्षीय रविवदास बस्ती अंबाला शहर, 29 वर्षीय कैथ माजरी अंबाला शहर, 37 वषी्रय हाउसिंग बोर्ड अंबाला सिटी, 25 वर्षीय मिलाप नगर अंबाला सिटी, 33 वर्षीय सर्कुलर रोड घास मंडी अंबाला सिटी, 29 वर्षीय लाखड़ा मंडी बराड़ा, 28 वर्षीय डेरा बसी पंजाब के रहने वाले संक्रमित पाए गए हैं।